Dipika Kakar To Make Comeback With Ravi Dubey-Sargun Mehta Show: टीवी की मशहूर एक्ट्रेस दीपिका कक्कड़ ने अपनी एक्टिंग और अंदाज से इंडस्ट्री में जबरदस्त पहचान बनाई है। दीपिका कक्कड़ को स्टेज 2 लिवर कैंसर हो गया था, जिससे जुड़ी सर्जरी भी बीते महीने हुई थी। लेकिन अभी भी दीपिका कक्कड़ (Dipika Kakar) का कैंसर से जुड़ा इलाज जारी है। शोएब इब्राहिम ने बताया था कि दीपिका कक्कड़ का कैंसर का इलाज लंबा चलने वाला है, जिससे ये वापिस न आ सके। इन सबसे इतर दीपिका कक्कड़ ने कुछ दिनों पहले ही फैंस के सवालों का जवाब देते हुए बताया था कि ठीक होने के बाद वह टीवी की दुनिया में वापसी कर सकती हैं। वहीं अब दीपिका कक्कड़ को लेकर खबर आ रही है कि वह रवि दुबे और सरगुन मेहता के नए शो के साथ टीवी पर धाकड़ वापसी करने के लिए तैयार हैं।
फोटो क्रेडिट- रवि दुबे इंस्टाग्राम/दीपिका कक्कड़ इंस्टाग्राम
यह भी पढ़ें: 'जब तक उसे देख न लूं, तसल्ली नहीं होगी'- सर्जरी के बाद Dipika Kakar से मिलने आए पापा, मुलाकात के बीच छलके आंसू
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो दीपिका कक्कड़ (Dipika Kakar), रवि दुबे और सरगुन मेहता के नए शो के साथ टीवी पर वापसी कर सकती हैं। इस शो में एक्टर विवियन डीसेना, दीपिका के साथ मुख्य भूमिका अदा करते नजर आएंगे। खबरों की मानें तो साल 2026 में दीपिका कक्कड़ और विवियन डीसेना इस शो की शूटिंग कर सकते हैं। दीपिका कक्कड़ और विवियन डीसेना के साथ आने की खबर ने ही फैंस की एक्साइटमेंट को सातवें आसमान पर पहुंचा दिया है। हालांकि इस बात पर अभी तक मेकर्स या फिर दीपिका कक्कड़ की ओर से कोई आधिकारिक टिप्पणी नहीं की गई है।
अगर दीपिका कक्कड़ (Dipika Kakar), रवि दुबे और सरगुन मेहता के नए शो के साथ टीवी पर लौटती हैं तो गंभीर बीमारी के बाद एक्ट्रेस का ये धमाकेदार कमबैक होगा। वहीं विवियन डीसेना संग उनकी केमिस्ट्री भी देखने लायक होगी। बता दें कि दीपिका कक्कड़ ने अपने व्लॉग में कहा था कि वह ठीक होने के बाद टीवी पर लौटना चाहती हैं। उन्होंने अपने कमबैक का मन पहले ही बना लिया था, लेकिन स्टेज 2 लिवर कैंसर की चपेट में आने के कारण उन्हें फैसले से पीछे हटना पड़ा।
