टीवी मसाला

Bigg Boss 19: सलमान खान के शो की दूसरी कंफर्म कंटेस्टेंट बनी ये हसीना, पिछली साल पैसों के लिए ठुकराया था ऑफर

Bigg Boss 19 This TV Actress Confirmed For Salman Khan Show: सलमान खान के धमाकेदार शो 'बिग बॉस 19' को लेकर लोगों की एक्साइटमेंट तेज हो गई है। हाल ही में एक और टीवी एक्ट्रेस का नाम शो से जुड़ा है, जिसे लेकर बताया जा रहा है कि वह 'बिग बॉस 19' की दूसरी कंफर्म कंटेस्टेंट है।

Image

फोटो क्रेडिट- कलर्स/मीरा देओस्थले इंस्टाग्राम

Bigg Boss 19 This TV Actress Confirmed For Salman Khan Show: सलमान खान के धमाकेदार शो 'बिग बॉस' के हर एक सीजन पर दर्शकों ने प्यार लुटाने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। सलमान खान का 'बिग बॉस' अब अपने नए सीजन यानी सीजन 19 के साथ टीवी पर दस्तक देने के लिए तैयार है। अभी तक 'बिग बॉस 18' के लिए कई सितारों को अप्रोच किया जा चुका है, जिसमें खुशी दुबे से लेकर लता सबरवाल तक शामिल हैं। साथ ही बताया जा रहा है कि अगस्त माह में सलमान खान का ये रियलिटी शो टीवी पर दस्तक दे देगा। खास बात तो यह है कि 'बिग बॉस 19' (Bigg Boss 19) को अपनी एक और कंफर्म कंटेस्टेंट मिल चुकी है, जो कि कोई और नहीं बल्कि कलर्स के ही सीरियल से लोकप्रियता हासिल करने वाली एक्ट्रेस है।

'बिग बॉस 19' (Bigg Boss 19) के लिए जहां पहली कंफर्म कंटेस्टेंट यूएई की एआई डॉल हबूबू को बताया गया था। वहीं अब टीवी की एक पॉपुलर एक्ट्रेस का नाम सेकंड कंफर्म कंटेस्टेंट के तौर पर सामने आया है। वह एक्ट्रेस कोई और नहीं बल्कि 'उड़ान' सीरियल से सबका दिल जीतने वाली मीरा देओस्थले हैं। बताया जा रहा है कि इस बार मेकर्स ने मीरा को शो के लिए अप्रोच किया था और उन्होंने बगैर देर किये 'बिग बॉस 19' के लिए हां कह दी है। खबरों की मानें तो मीरा और बिग बॉस 19 की टीम की लगातार मीटिंग्स भी हो रही हैं।

हालांकि 'बिग बॉस 19' (Bigg Boss 19) को लेकर अभी तक मीरा देओस्थले या फिर मेकर्स की ओर से कोई आधिकारिक टिप्पणी नहीं की गई है। बता दें कि 'बिग बॉस 19' को कई सितारों ने रिजेक्ट भी कर दिया है। इस लिस्ट में डेजी शाह से लेकर मोहसिन खान तक शामिल हैं। डेजी शाह ने बीते दिन पोस्ट शेयर कर बताया कि वह कभी भी बिग बॉस नहीं करेंगी।

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article