कैंसर ग्रस्त Dipika Kakar फिर अस्पताल में हुईं भर्ती! Shoaib Ibrahim पर आया पैसों का संकट

Dipika Kakar Admitted In Hospital: टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस दीपिका कक्कड़ एक बार फिर से अस्पताल में भर्ती हुई हैं। खुद शोएब इब्राहिम ने फोटो शेयर कर एक्ट्रेस की झलक दिखाई।

Dipika Kakar Admitted In Hospital: टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस दीपिका कक्कड़ ने अपनी एक्टिंग और अंदाज से लोगों का खूब दिल जीता है। दीपिका कक्कड़ अक्सर सुर्खियों में बनी रहती हैं। वह छोटे पर्दे से बेशक दूर हैं, लेकिन अपने व्लॉग्स शेयर कर फैंस से जुड़ने का कोई मौका नहीं छोड़ती हैं। लेकिन इन सबके बीच दीपिका कक्कड़ एक बार फिर से अस्पताल में भर्ती हुई हैं। खुद शोएब इब्राहिम (Shoaib Ibrahim) ने अस्पताल से उनकी झलक साझा की। दीपिका कक्कड़ के हाथ में पट्टी देख फैंस भी चिंतित हो गए, हालांकि शोएब इब्राहिम ने बताया कि एक्ट्रेस इंफ्यूजन के लिए अस्पताल पहुंची हैं। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Dipika Kakar कैंसर पीड़ित बच्चों से मिलकर हुईं इमोशनल, अस्पताल जाकर बांटे गिफ्ट्स

Dipika Kakar फिर पहुंचीं अस्पताल! (फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम)

    शोएब इब्राहिम (Shoaib Ibrahim) ने इंस्टाग्राम पर स्टोरी साझा की, जिसमें दीपिका कक्कड़ के हाथ में पट्टी बंधी हुई थी। लेकिन एक्ट्रेस ने इस दौरान शोएब इब्राहिम का हाथ थामा हुआ था। वहीं शोएब इब्राहिम ने फोटो शेयर कर कैप्शन में लिखा, "इंफ्यूजन डे।" बता दें कि दीपिका कक्कड़ का पहले भी दो बार इंफ्यूजन हुआ था। हालांकि इसके बाद एक्ट्रेस की तबीयत थोड़ी नासाज हो जाती है। एक्ट्रेस ने बताया था कि पहले इंफ्यूजन के बाद उन्हें खांसी आनी शुरू हो गई थी और वह थोड़ा कमजोर महसूस कर रही थीं। लेकिन अभी तक दीपिका कक्कड़ की ओर से कोई हेल्थ अपडेट नहीं दिया गया है। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Dipika Kakar को बर्थडे पर ससुर जी से मिला खास तोहफा, देखकर इमोशनल हुआ परिवार; एक्ट्रेस ने दिया हेल्थ अपडेट

    End of Feed