Bhavya Singh Open Up On Divya Agarwal Marriage: टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस दिव्या अग्रवाल अक्सर सुर्खियों में बनी रहती हैं। दिव्या अग्रवाल और अपूर्वा पडगांवकर के रिश्ते में खटास की खबरें पहले भी कई बार आई हैं। यहां तक कि दोनों के तलाक की अटकलें भी लगीं। वहीं अब दिव्या अग्रवाल (Divya Agarwal) के पति पर आरोप लगा है कि वह एक्ट्रेस को धोखा दे रहे हैं। इतना ही नहीं, सगाई के दिन भी उन्होंने दूसरी लड़कियों को अपनी तस्वीरें भेजी हैं। दिव्या अग्रवाल के पति अपूर्वा पडगांवकर को लेकर ये दावा 'द 50' फेम भव्या सिंह ने किया है। भव्या सिंह ने 'टेली चक्कर' संग बातचीत के दौरान अपूर्व पडगांवकर को लेकर कई खुलासे किये। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Varun Sood की बहन ने Divya Agrawal पर लगाए संगीन आरोप, कहा- 'वो ज्वैलरी वापस नहीं..'

Divya Agarwal को पति से मिला धोखा?
अलग रह रहे हैं दिव्या अग्रवाल और अपूर्व पडगांवकर
दिव्या अग्रवाल (Divya Agarwal) और अपूर्व पडगांवकर एक-दूजे से अलग रह रहे हैं, जिसे लेकर कई तरह की बातें हुईं। लेकिन इसका बचाव करते हुए दिव्या ने कहा, "अलग रहना बहुत खूबसूरत चीज है। मैं आपको ईमानदारी से बताऊंगी। मुझे अपना स्पेस पसंद है और यही चीज मेरे पति के साथ भी है जिसे अपना स्पेस पसंद है।"
