कैंसर ट्रीटमेंट के दौरान फूट-फूटकर रोईं दीपिका कक्कड़, कहा, 'दिल बर्दाश्त नहीं कर पाता...'

Dipika Kakar Cancer: टीवी एक्ट्रेस दीपिका कक्कड़ की मुसीबतें खत्म होने का नाम ही नहीं ले रही। यूट्यूब वलॉग में देखने को मिला की दीपिका कैंसर ट्रीटमेंट के दौरान रोने लगीं। आखिर दीपिका को ऐसा क्या हुआ की एक्ट्रेस का सब्र का बांध टूट गया और वो रोने लग गईं।

Dipika Kakar Cancer: टीवी दुनिया की जानी-मानी एक्ट्रेस दीपिका कक्कड़ अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में रहती है। छोटे परदे से दूरी बनाकर अब दीपिका यूट्यूब दुनिया में अपना जलवा बिखेर रही हैं। वहीं इन दिनों दीपिका कक्कड़ कैंसर बीमारी से जूझ रही है। आपको मालूम होगा की दीपिका कक्कड़ को स्टेज 2 लिवर कैंसर है जिसका ट्रीटमेंट जारी है। लेटेस्ट वलॉग में देखने को मिला की दीपिका कक्कड़ शोएब इब्राहीम के आगे रोती हुई नजर आईं। डॉक्टर संग अपॉइंटमेंट खत्म होने के बाद दीपिका इस कदर रोईं की शोएब इब्राहीम उन्हे संभालने लगे। दीपिका ने कहा कि अब उनके सब्र का बांध टूट गया है।

Dipika Kakar Breakdown

Images: Dipika ki Duniya Youtuber

वलॉग में दीपिका कक्कड़ (Dipika Kakar) ने बताया कि कैसे उनकी सभी रिपोर्ट नॉर्मल है लेकिन हर दिन उनके शरीर को कोई नई बीमारी लग जाती है। दीपिका कहती हैं, 'मेरी रिपोर्ट्स नॉर्मल है लेकिन हर दिन किसी ना किसी नई चीज से मैं डील करती हूं। मेरा थायरॉड ऊपर नीचे हो जाता है, कभी हॉरमनल चेंजेस और मेरी स्किन भी बहुत ड्राय हो गई है। मेरे कानों और गर्दन पर अजीब सा प्रेशर रहता है। कहने को तो ये छोटी-मोटी चीजें है लेकिन जब आप रोज इससे गुजरेंगे तब थकान महसूस होगी। ऐसा नहीं की मैं हमेशा इमोशनल फील करती हूं। कभी कभी दिन अच्छे होते हैं जब खुद अंदर से मैं खुश महसूस करती हूँ। कहीं ना कहीं अब मेरे दिल में डर बैठ गया है कि सब ठीक हो जाए। मैं हमेशा मजबूत रहने की कोशिश करती हूँ लेकिन दिल बर्दाश्त नहीं कर पाता ये सब चीजें।' इस वलॉग में दीपिका कक्कड़ को पति शोएब इब्राहीम (Shoaib Ibrahim) संभालते हुए नजर आए।

End of Feed