Dipika Kakar को लिवर कैंसर ट्रीटमेंट के बीच हुई एक और गंभीर बीमारी, ईलाज के लिए फिर होंगी अस्पताल में भर्ती

Dipika Kakar Diagnosed With Stomach Cyst, Reveals Herself: टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस दीपिका कक्कड़ लिवर कैंसर ट्रीटमेंट से गुजर ही रही थीं कि अब उन्हें एक और परेशानी ने घेर लिया है। दीपिका पक्कड़ को इस परेशानी के कारण फिर से अस्पताल में भर्ती होना पड़ेगा। इस बात का खुलासा दीपिका और शोएब ने किया है।

Dipika Kakar Diagnosed With Stomach Cyst, Reveals Herself: टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस दीपिका कक्कड़ ने अपनी एक्टिंग और अंदाज से लोगों का दिल जीतने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। दीपिका कक्कड़ को बीते साल लिवर कैंसर हो गया था, जिससे जुड़ी बीते साल एक्ट्रेस की सर्जरी भी हुई। हालांकि अभी भी दीपिका कक्कड़ का लिवर कैंसर से जुड़ा ईलाज चल रहा है, क्योंकि डॉक्टर का कहना है कि ये बीमारी लौट सकती है। लेकिन इन परेशानियों के बीच दीपिका कक्कड़ को ेक और बीमारी ने घेर लिया है। एक्ट्रेस को इस बीमारी के कारण फिर से अस्पताल में भर्ती होना पड़ सकता है। इस बात का खुलासा खुद दीपिका कक्कड़ और शोएब इब्राहिम ने अपने लेटेस्ट व्लॉग में किया है।

dipika kakar  (1)

फोटो क्रेडिट- दीपिका कक्कड़ व्लॉग

दीपिका कक्कड़ (Dipika Kakar) के बारे में बात करते हुए शोएब इब्राहिम (Shoaib Ibrahim) ने बताया कि उन्हें बीते दो दिन से लगातार पेट में दर्द हो रहा था। वहीं जब उन्होंने डॉक्टर से जांच कराई और सीटी स्कैन कराया तो उन्हें पता चला कि एक्ट्रेस के पेट में सिस्ट है। दीपिका कक्कड़ के बारे में बात करते हुए शोएब ने कहा, "आज फिर से अस्पताल जाना पड़ा। सारी चीजें सही जा रही थीं कल तक। हम अकरम के घर गए और दीपिका को पेट में दो दिन से दर्द हो रहा था। बीती रात ये दर्द और तेज हो गया तो हम डॉक्टर के पास गए। उन्होंने सीटी स्कैन की सलाह दी। स्कैन में छोटी सी सिस्ट नजर आई, करीब 1.3 सेंटीमीटर की। ये बहुत छोटी थी, लेकिन दीपिका को पेट में और कंधे में बीते दो दिन से दर्द हो रहा था, जिस चीज ने हमें चिंता में डाल दिया। दीपिका कक्कड़ ने व्लॉग में बताया कि डॉक्टर का कहना है कि बाईं तरफ कंधे में दर्द सिस्ट की वजह से नहीं है। वहीं शोएब इब्राहिम ने कहा, "1.3 सेंटीमिटर सिस्ट के अलावा बाकी सारी रिपोर्ट्स नॉर्मल थीं। जब हमने PET स्कैन दिसंबर में कराया था तो ये सिस्ट नहीं थी। ब्लड रिपोर्ट्स भी रेंज में थीं। नॉर्मल स्तर 10 होता है और ये 12 के करीब था, जो कि थोड़ा सा ज्यादा था। AFP भी हल्का सा बढ़ा हुआ है, लेकिन ये चिंताजनक नहीं है।"

End of Feed