Dipika Kakar ने पहली शादी में दिया था बेटी को जन्म? हवा की तरह खबर फैलते ही शोएब इब्राहिम ने बताया सच

Shoaib Ibrahim Reveals If Dipika Kakar Had Daughter From First Marriage Of Not: टीवी की मशहूर एक्ट्रेस दीपिका कक्कड़ को लेकर अक्सर लोग दावा करते हैं कि पहली शादी से उनकी एक बेटी थी, जिसे उन्होंने छोड़ दिया है। इस बात पर अब शोएब इब्राहिम ने चुप्पी तोड़ी है और सच बयां किया है।

Shoaib Ibrahim Reveals If Dipika Kakar Had Daughter From First Marriage Of Not: टीवी की मशहूर एक्ट्रेस दीपिका कक्कड़ ने अपने अंदाज से लोगों का दिल जीतने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। दीपिका कक्कड़ 'ससुराल सिमर का' की सिमर बनकर आज भी दर्शकों के दिलों-दिमाग में बसी हुई हैं। इन दिनों दीपिका कक्कड़ 'सेलिब्रिटी मास्टरशेफ' में नजर आ रही हैं, जहां उन्होंने अपनी कुकिंग से जजेस को खूब इंप्रेस किया है। लेकिन काम से इतर दीपिका कक्कड़ अपनी निजी जिंदगी के लिए हमेशा ट्रोल्स के निशाने पर रहती हैं। दीपिका कक्कड़ (Dipika Kakar) ने धर्म परिवर्तन करके शोएब इब्राहिम संग शादी रचाई थी। एक्ट्रेस को लेकर ये तक दावे किये गए कि पहली शादी में दीपिका कक्कड़ एक बेटी की मां बनी थीं, जिसे उन्होंने शोएब इब्राहिम (Shoaib Ibrahim) संग शादी के बाद छोड़ दिया।

दीपिका कक्कड़ ने पहली शादी में बेटी को दिया था जन्म

End of Feed