टीवी मसाला

Chum Darang के जल्द होने वाले हैं हाथ पीले? करण वीर मेहरा को दोस्त बताते हुए बोलीं- हमारा रिश्ता वैसा नहीं...

Chum Darang Open Up On Getting Married Says This About Karan Veer Mehra: 'बिग बॉस 18' से सुर्खियां बटोरने वाली चुम दरांग ने हाल ही में अपनी शादी को लेकर चुप्पी तोड़ी है। साथ ही उन्होंने मीडिया संग बातचीत के दौरान करण वीर मेहरा संग अपने रिश्ते की सच्चाई भी बयां की है।

Image

चुम दरांग ने करण वीर मेहरा संग रिश्ते पर कही ये बात

Chum Darang Open Up On Getting Married Says This About Karan Veer Mehra: टीवी के चर्चित और विवादित शो 'बिग बॉस 18' से सबके दिलों पर राज करने वाली चुम दरांग इन दिनों काफी चर्चा में बनी हुई हैं। चुम दरांग शो के बाद से ही अपने और करण वीर मेहरा के रिलेशनशिप को लेकर सुर्खियों में है। करण वीर मेहरा से कई बार सवाल भी किया जा चुका है कि वह चुम दरांग को कब प्रपोज कर रहे हैं। लेकिन इन सबसे इतर हाल ही में चुम दरांग (Chum Darang) ने मीडिया संग बातचीत में बताया कि उनका और करण वीर मेहरा (Karan Veer Mehra) का रिश्ता वैसा नहीं है, जैसा लोगों को लगता है। साथ ही चुम दरांग ने अपनी शादी की अफवाहों पर भी चुप्पी तोड़ी है।

चुम दरांग (Chum Darang) कुछ ही दिनों पहले अपने घर पासीघाट गई थीं, जहां उनसे करण वीर मेहरा (Karan Veer Mehra) के सिलसिले में सवाल किये गए। चुम दरांग ने करण वीर मेहरा के बारे में बात करते हुए कहा, "हम केवल दोस्त हैं और ऐसा कुछ भी नहीं है हमारे बीच।" चुम दरांग ने अपनी शादी की अफवाहों पर भी चुप्पी तोड़ी और बोलीं, "लोग बोल रहे हैं कि मेरी शादी होने वाली है। मैं शादी कर रही हूं, लेकिन मेरी शादी मेरे काम से होगी।" चुम दरांग से इतर उनकी मम्मी ने भी करण वीर मेहरा के बारे में बात की। उन्होंने करण वीर मेहरा को अपने बेटे जैसा बताया, साथ ही कहा कि वो बहुत ही अच्छा इंसान है।"

बता दें कि करण वीर मेहरा (Karan Veer Mehra) को लेकर कही गई चुम दरांग (Chum Darang) की ये बातें दर्शकों को मायूस कर गईं। एक यूजर ने लिखा, "चुमवीर फैंस के लिए एक उदासी वाला दिन।" वहीं दूसरे यूजर ने लिखा, "मुझे तो पहले से ही पता था कि ऐसा होने वाला है।"

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article