टीवी मसाला

Bigg Boss 18: शिकवे भूलकर करण वीर मेहरा ने श्रुतिका अर्जुन को किया किस, एक्ट्रेस ने सरेआम दिया ऐसा रिएक्शन

Bigg Boss 18 Karan Veer Mehra Kissed Shrutika Arjun At Event: टीवी के धमाकेदार शो 'बिग बॉस 18' के करण वीर मेहरा का हाल ही में एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह श्रुतिका अर्जुन को किस करते नजर आए। करण वीर मेहरा और श्रुतिका अर्जुन के वीडियो पर लोग भी खूब कमेंट कर रहे हैं।

Image

करण वीर मेहरा ने सरेआम श्रुतिका अर्जुन को किया किस

Bigg Boss 18 Karan Veer Mehra Kissed Shrutika Arjun At Event: टीवी के धमाकेदार शो 'बिग बॉस 18' में जीत दर्ज करने वाले करण वीर मेहरा अक्सर चर्चा में बने रहते हैं। करण वीर मेहरा की घर में चुम दरांग और शिल्पा शिरोडकर से काफी अच्छी दोस्ती थी। लेकिन जिनसे करण वीर मेहरा की दोस्ती नहीं भी थी, उनके साथ भी एक्टर ने काफी अच्छा बॉन्ड बनाया हुआ है। खासकर श्रुतिका अर्जुन के साथ करण वीर मेहरा (Karan Veer Mehra) का 'बिग बॉस 18' में कई बार झगड़ा हुआ। लेकिन हाल ही में एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसे देखकर कहा जा सकता है कि करण वीर मेहरा और श्रुतिका अर्जुन (Shrutika Arjun) ने अपने गिले-शिकवे भुला दिये हैं।

करण वीर मेहरा (Karan Veer Mehra) और श्रुतिका अर्जुन (Shrutika Arjun) इस वीडियो में एक इवेंट में नजर आए। वीडियो में करण वीर मेहरा और श्रुतिका अर्जुन एक-दूजे से हंसते-मुस्कुराते हुए मिलते दिखाई दिये। इतना ही नहीं, करण वीर मेहरा ने श्रुतिका अर्जुन को सबके सामने किस भी किया। वहीं श्रुतिका ने हंसते हुए करण वीर मेहरा को मारना शुरू कर दिया। दोनों को लंबे वक्त बाद साथ देखकर फैंस भी खुश नजर आए। बता दें कि 'बिग बॉस 18' में भी उनकी खूब नोंक-झोंक चलती रहती थी।

करण वीर मेहरा और श्रुतिका अर्जुन का वीडियो देख सोशल मीडिया यूजर्स ने किये कमेंट

करण वीर मेहरा (Karan Veer Mehra) और श्रुतिका अर्जुन (Shrutika Arjun) का वीडियो देख फैंस भी खूब कमेंट कर रहे हैं। बता दें कि 'बिग बॉस 18' के फिनाले में श्रुतिका अर्जुन ने करण वीर मेहरा को सपोर्ट नहीं किया था। लेकिन वीडियो में करण का बर्ताव देख एक यूजर ने लिखा, "क्यों करण, इतना बड़ा दिल आपका ही हो सकता है।" दूसरे यूजर ने लिखा, "श्रुतिका ने करण वीर मेहरा के बारे में गलत कहा। इसके पति ने करण के कैरेक्टर पर कीचड़ उछाला। लेकिन करण के मन में कोई मैल नहीं है। तुम हीरा हो यार।"

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article