टीवी मसाला

Jhanak: लीप के बाद लीड एक्टर बन धाकड़ एंट्री करेंगे शोएब इब्राहिम, इस YRKKH एक्ट्रेस संग फरमाएंगे रोमांस!

Jhanak Shoaib Ibrahim Could Enter In Show Post Leap: टीवी के धमाकेदार सीरियल 'झनक' ने दर्शकों के दिलों-दिमाग पर कब्जा करने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। 'झनक' में जल्द ही लीप आने वाला है। खबर के मुताबिक, शोएब इब्राहिम लीप के बाद बतौर लीड एक्टर शो में कदम रख सकते हैं।

Image

'झनक' में कदम रखने के लिए तैयार हैं शोएब इब्राहिम?

Jhanak Shoaib Ibrahim Could Enter In Show Post Leap: स्टार प्लस के धमाकेदार सीरियल 'झनक' ने दर्शकों के दिलों-दिमाग पर कब्जा किया हुआ है। 'झनक' ने शुरुआत से ही टीआरपी लिस्ट में भी अपनी जबरदस्त जगह बनाई हुई थी। हालांकि कुछ वक्त से हिबा नवाब और कृषाल आहूजा स्टारर 'झनक' की टीआरपी में काफी गिरावट आ गई है, जिससे वह टॉप 5 से भी बाहर हो गया है। ऐसे में मेकर्स इसमें 20 साल का लीप लाकर इसकी कहानी को नए सिरे से शुरू करना चाह रहे हैं। 'झनक' (Jhanak) में लीप के साथ जहां पुराने सभी कलाकारों को शो से जाना पड़ेगा तो वहीं नए कलाकारों की शो में एंट्री होगी। खुद हिबा नवाब और कृषाल आहूजा भी इस बात की पुष्टि कर चुके हैं कि वे 'झनक' से विदा लेने वाले हैं। वहीं अब दो सितारों के नाम सामने आ रहे हैं जो 'झनक' में बतौर लीड कपल एंट्री कर सकते हैं।

गॉसिप टीवी की रिपोर्ट के मुताबिक, 'झनक' (Jhanak) में लीप के बाद एक्टर शोएब इब्राहिम की बतौर लीड एक्टर एंट्री हो सकती है। बताया जा रहा है कि शोएब इब्राहिम ने 'झनक' के लिए मॉक शूट भी किया है। लेकिन उनके नाम पर मेकर्स मुहर लगाते हैं या नहीं, इस बात को लेकर अभी कुछ भी आधिकारिक रूप से नहीं कहा जा सकता है। अगर शोएब इब्राहिम 'झनक' का हिस्सा बनते हैं तो उनके फैंस की खुशी दोगुनी हो जाएगी, क्योंकि एक्टर बीते काफी वक्त से किसी भी शो का हिस्सा नहीं रहे हैं।

'झनक' में शोएब इब्राहिम के साथ रोमांस कर सकती है ये हसीना

'झनक' (Jhanak) में लीड एक्टर के साथ-साथ मेकर्स ने लीड एक्ट्रेस की तलाश भी शुरू कर दी है। खबरों की मानें तो एक्ट्रेस प्रणाली राठौड़ का नाम शो में बतौर लीड के लिए सामने आ रहा है। बता दें कि प्रणाली राठौड़ का नाम एकता कपूर के अपकमिंग सीरियल के लिए भी सामने आया था। ऐसे में 'झनक' में उनकी एंट्री पर भी आशंका बनी हुई है।

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article