Unnati Tomar ने बदले की आग में लीक किया दिग्विजय सिंह राठी का पर्सनल नंबर! अब BB 18 फेम ने सरेआम लगाई फटकार

Digvijay Singh Rathee Angry On Unnati Tomar For Leaking His Personal Number: टीवी के चर्चित शो 'बिग बॉस 18' से नाम कमाने वाले दिग्विजय सिंह राठी अपने और एक्स गर्लफ्रेंड उन्नति तोमर के विवाद के कारण सुर्खियों में आ गए हैं। उनकी एक्स गर्लफ्रेंड ने गलती से उनका नंबर सोशल मीडिया पर लीक कर दिया।

Digvijay Singh Rathee Angry On Unnati Tomar For Leaking His Personal Number: टीवी के चर्चित रियलिटी शो 'रोडीज' से लेकर 'स्प्लिट्जविला' और 'बिग बॉस 18' तक में नाम कमा चुके दिग्विजय सिंह राठी एक बार फिर से सुर्खियों में आ गए हैं। दिग्विजय राठी का हाल ही में गाना 'बेपरवाइयां' रिलीज हुआ है, जिसमें प्यार और रिलेशनशिप से जुड़ी चीजें देखने को मिलीं। लेकिन इन सबसे इतर दिग्विजय सिंह राठी (Digvijay Singh Rathee) अपनी एक्स गर्लफ्रेंड उन्नति तोमर के कारण चर्चा में आ गए हैं। उन्नति तोमर ने न केवल दिग्विजय सिंह राठी पर संगीन इल्जाम लगाए, बल्कि गलती से उनका पर्सनल नंबर भी लीक कर दिया। इस बात को लेकर अब दिग्विजय सिंह राठी ने पोस्ट शेयर की है, जिसमें उन्होंने उन्नति तोमर की हरकतों पर तंज कसने में कोई कसर नहीं छोड़ी।

दिग्विजय राठी ने उन्नति तोमर पर निकाली भड़ास

End of Feed