टीवी मसाला

Bigg Boss 18: घर जाने की जिद करने के बाद WKW पर डांस करती दिखीं श्रुतिका अर्जुन, लोग बोले- नौटंकीबाज...

Bigg Boss 18 Shrutika Arjun Gets Trolls Brutally For Crying Before Salman Khan: सलमान खान के धमाकेदार शो 'बिग बॉस 18' में दिग्विजय राठी के एविक्शन के लिए श्रुतिका अर्जुन खूब ट्रोल हो रही हैं। लोगों ने उन्हें 'नकली' और 'नौटंकीबाज' का टैग दिया है, साथ ही फटकार भी लगाई।

Image

'बिग बॉस 18' फेम श्रुतिका अर्जुन हुईं ट्रोल

Bigg Boss 18 Shrutika Arjun Gets Trolls Brutally For Crying Before Salman Khan: सलमान खान के धमाकेदार शो 'बिग बॉस 18' ने दर्शकों के दिलों-दिमाग पर कब्जा किया हुआ है। 'बिग बॉस 18' से दिग्विजय सिंह राठी का अचानक पत्ता कट गया, जिसपर दर्शकों ने खूब नाराजगी जाहिर की। दिग्विजय राठी के एविक्शन को लेकर घरवाले भी सदमे में थे। कई कंटेस्टेंट्स ने दिग्विजय राठी के एविक्शन के लिए श्रुतिका अर्जुन को जिम्मेदार ठहराया। घरवालों के ताने सुनने के बाद श्रुतिका अर्जुन ने खुद को सबसे अलग कर लिया और बेडरूम में बैठकर रोती नजर आईं। उन्होंने ये तक कहा कि उनकी तबीयत ठीक नहीं है और सलमान खान के सामने भी श्रुतिका अर्जुन (Shrutika Arjun) ने कहा कि उन्हें घर जाना है। लेकिन वीकेंड का वार पर कुछ ही देर बाद श्रुतिका अर्जुन को डांस करते देखा गया, जिसे लेकर दर्शकों ने उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया।

'बिग बॉस 18' (Bigg Boss 18) में श्रुतिका अर्जुन (Shrutika Arjun) को वीकेंड का वार पर सलमान खान से बात करता देख रजत दलाल सहित कई कंटेस्टेंट्स ने भी कहा कि वह बीमारी का नाटक कर रही थीं। वहीं दर्शकों ने भी श्रुतिका अर्जुन को आड़े हाथों लेने में कोई कसर नहीं छोड़ी। एक यूजर ने लिखा, "श्रुतिका की पोल पट्टी खुल गई। थोड़ी देर पहले बोलती है, 'सलमान मुझे घर जाना है। थोड़ी देर बाद डांस करने लगी। कितनी नकली है यार।" दूसरे यूजर ने लिखा, "श्रुतिका अर्जुन का तैयार न होना और बाल तक न झाड़ना बहुत ही नकली लग रहा है।"

'बिग बॉस 18' (Bigg Boss 18) में श्रुतिका अर्जुन (Shrutika Arjun) की ट्रोलिंग यहीं पर खत्म नहीं हुई। एक यूजर ने श्रुतिका अर्जुन को आड़े हाथों लेते हुए लिखा, "वाह क्या रियलिटी है। श्रुतिका अर्जुन बिल्कुल ठीक है और डांस कर रही है। बिग बॉस आपके और आपके फेक कंटेस्टेंट्स पर सलाम है। मेकर्स दिग्विजय राठी और चाहत पांडे जैसे वास्तविक कंटेस्टेंट्स पर ध्यान क्यों नहीं देते।" बता दें कि ट्रोलिंग के बीच श्रुतिका अर्जुन के पति अर्जुन राज ने उनका साथ दिया है।

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article