टीवी मसाला

सात जन्मों के लिए आरती के हुए TV के बालवीर उर्फ Dev Joshi, शादी की तस्वीरों ने जीता फैंस का दिल

Dev Joshi Wedding: चैनल सोनी सब का मशहूर शो 'बालवीर' (Baalveer) फेम देव जोशी (Dev Joshi) आखिरकार अपनी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड आरती संग सात जन्मों के बंधन में बंध गए हैं। कपल ने अपनी ड्रीमी वेडिंग की तस्वीरें फैंस संग शेयर कर खुशखबरी दी है। टाइम्स नाउ नवभारत की इस रिपोर्ट में देखिए शादी की तस्वीरें।

Image

dev joshi wedding photos

Dev Joshi Wedding: टीवी के जाने माने एक्टर देव जोशी इन दिनों अपनी प्रोफेशनल लाइफ से ज्यादा पर्सनल को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। सब टीवी का शो 'बालवीर' से देव जोशी घर-घर मशहूर हुए थे। जनता ने बालवीर शो को भरपूर प्यार दिया और देव की एक्टिंग को भी खूब सरहाया था। इस बीच एक्टर ने आखिरकार अपनी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड संग शादी के बंधन में बंध गए हैं। देव जोशी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शादी की दिल छू लेने वाली तस्वीरें शेयर की हैं। फैंस के साथ-साथ कई टीवी सेलेब्स देव जोशी को इस नए दौर के लिए शुभकामनाएं दे रहे हैं।

टीवी शो 'बालवीर' (Baalveer) फेम देव जोशी (Dev Joshi) ने कल 25 फरवरी को आरती संग सात जन्मों का साथ निभाने का वादा देकर अग्नि के चारों ओर फेरे लिए। आरती नेपाल की रहने वाली हैं, ऐसे में देव बारात लेकर वहाँ कुछ दिनों पहले ही पहुँच ये थे। बेशक ये एक ग्रैंड वेडिंग थी लेकिन इसमें सिर्फ कपल के करीबी दोस्त और परिवारवाले शामिल थे। देव की आउट्फिट की बात करें तो क्रीम कलर और कढ़ाई की हुई शेरवानी पहनी थी। वहीं आरती ने रेड और गोल्डन कलर का लहंगा पहना था जिसमें वो काफी खूबसूरत लग रही थीं।

देव ने अपनी तस्वीरों को कैप्शन देते हुए लिखा कि अहं त्वदस्मि मदसि त्वम् ! इसका मतलब है में तुझसे और तू मुझसे। कपल शादी को लेकर कितना खुश है जिसकी गवाह ये तस्वीरें है। सोशल मीडिया पर ये तस्वीरें आग की तरह तेजी से वायरल हो रही हैं। शादी की तस्वीरों से पहले देव ने प्रीवेडिंग फंक्शन जैसे हल्दी और मेहंदी की तस्वीरें भी फैंस संग शेयर की थी।

Khushboo Dogra
खुशबू डोगराauthor

खुशबू डोगरा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की सदस्य हैं। खुशबू ओटीटी, टीवी, बॉलीवुड और साउथ फिल्म इंडस्ट्री की दुनिया को गहराई से समझते हुए पाठकों तक उसकी रोचक जानकारी पहुंचाती रही हैं। चटपटी खबरें, गॉसिप और मनोरंजन से जुड़ी हर ट्रेंडिंग अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है और अबतक 4,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। खुशबू टाइम्स नाउ के ‘टेली टॉक’ यूट्यूब चैनल के लिए वीडियो भी बनाती हैं, जिससे उनका ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस और कहानी कहने की शैली और निखरती है।

और पढ़ें
End of Article