Rajat Dalal Are In Talks For Khatron Ke Khiladi 15: बॉलीवुड के मशहूर फिल्ममेकर रोहित शेट्टी अपने धमाकेदार रियलिटी शो 'खतरों के खिलाड़ी' के नए सीजन के साथ टीवी पर दस्तक देने के लिए तैयार हैं। रोहित शेट्टी के अपकमिंग शो 'खतरों के खिलाड़ी 15' की तैयारी जोरों-शोरों चल रही है। अभी तक कई सितारों को शो के लिए अप्रोच भी किया जा चुका है, जिसमें कृषाल आहूजा से लेकर ईशा सिंह तक का नाम शामिल है। वहीं हाल ही में एक और शख्स का नाम 'खतरों के खिलाड़ी 15' के लिए सामने आया है, जिसने 'बिग बॉस 18' में भी तूफान मचाकर रख दिया था। वो शख्स कोई और नहीं बल्कि 'बिग बॉस 18' के सेकंड रनरअप रह चुके रजत दलाल (Rajat Dalal) हैं।
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो रजत दलाल (Rajat Dalal) को 'खतरों के खिलाड़ी 15' (Khatron Ke Khiladi 15) में शामिल करने के लिए खुद मेकर्स उनके पास गए। टेली चक्कर की रिपोर्ट के मुताबिक, 'बिग बॉस 18' के फाइनलिस्ट रजत दलाल को 'खतरों के खिलाड़ी 15' के अपकमिंग सीजन के लिए अप्रोच किया गया है। उनके और मेकर्स के बीच शो को लेकर बातचीत जारी है। अगर रजत दलाल 'खतरों के खिलाड़ी 15' के लिए हामी भरते हैं तो ये उनका दूसरा रियलिटी शो होगा। इतना ही नहीं, यहां वह ट्रॉफी जीतने का अपना अधूरा मकसद भी पूरा कर सकते हैं। बता दें कि रजत दलाल ने 'बिग बॉस 18' के एक एपिसोड में 'खतरों के खिलाड़ी 15' का हिस्सा बनने में रूचि दिखाई थी।
बता दें कि रजत दलाल (Rajat Dalal) के अलावा 'बिग बॉस 18' के कई स्टार्स का नाम 'खतरों के खिलाड़ी 15' (Khatron Ke Khiladi 15) के लिए सामने आया है। इस लिस्ट में चुम दरांग, अविनाश मिश्रा, ईशा सिंह और दिग्विजय सिंह राठी शामिल हैं। वहीं रजत दलाल ने मामले को लेकर अभी तक कुछ नहीं कहा है।
