TV की 'पार्वती' सोनारिका भदौरिया ने दिया नन्ही परी को जन्म, शादी के डेढ़ साल बाद मां बनीं 'महादेव' एक्ट्रेस

Sonarika Bhadoria Become Mother: टीवी दुनिया की जानी-मानी हसीना सोनारिका भदौरिया के आखिरकार खुशियों की लहर लौट आई है। एक्ट्रेस सोनारिका ने बेटी को जन्म दिया है जिसकी जानकारी पति विकास पराशर संग इंस्टाग्राम पर तस्वीर शेयर कर दी। टाइम्स नाउ नवभारत की इस रिपोर्ट में देखिए सोनारिका का पोस्ट।

Sonarika Bhadoria Become Mother: टीवी शो ‘देवों के देव महादेव’ में पार्वती का किरदार निभाकर घर-घर में मशहूर हुईं अभिनेत्री सोनारिका भदौरिया अक्सर अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में रहती हैं। सोनरिका भदोरीया अपनी पहली संतान के साथ प्रेग्नेंट थी और अपनी प्रेग्नेंसी जर्नी काफी अच्छे से इन्जॉय कर रही थीं। आए दिन सोशल मीडिया पर सोनारिका की बेबीमून वाली तस्वीरें वायरल होती थीं। अब हाल ही में सोनारिका ने वो गुड न्यूज फैंस को सुनाई जिसका इंतजार सभी को बेसब्री से था। जी हाँ, सोनारिका ने दुनिया में अपने पहली संतान के रूप में बेटी को जन्म दे दिया है।

sonarika bhadoria blessed with baby girl

टीवी एक्ट्रेस सोनारिका भदौरिया (Sonarika Bhadoria) की बीते दिन यानी 5 दिसंबर 2025 को डिलीवरी हुई और एक बेटी को जन्म दिया। पोस्ट शेयर कर सोनारिका और उनके पति विकास पराशर ने ये खुशखबरी चाहने वालों को दी। तस्वीर में सोनारिका ने अपनी बेटी के नन्हे पैरों का दीदार जनता को कराया। पोस्ट का कैप्शन है, 'हमारा सबसे प्यारा सबसे बड़ा आशीर्वाद। वह यहाँ है और वह पहले से ही हमारी पूरी दुनिया है।' फैन सोनारिका की बेबी गर्ल का चेहरा देखने के लिए काफी बेताब हैं। वहीं आरती सिंह, आशीष शर्मया, लता सबरवाल, जैसे कई स्टार्स सोनारिका और उनके पति विकास को बेटी संग नए सफर के लिए ढेरों शुभकामनाएं दी। एक यूजर ने बधाई देते हुए लिखा कि, 'ऑनस्क्रीन पार्वती के गहर लक्ष्मी का आगमन।' ऐसे तमाम यूजर्स सोनारिका और उनकी बेटी के लिए काफी खुश है।

End of Feed