Devoleena Bhattacharjee on Low Key wedding: टीवी इंडस्ट्री की जानी-मानी अदाकारा देवोलीना भट्टाचार्जी ने बीते हफ्ते गुपचुप शादी रचाकर सबको हैरान कर दिया। देवोलीना भट्टाचार्जी सोशल मीडिया के जरिए अपनी जिंदगी फैंस के साथ शेयर करती हैं लेकिन उन्होंने शादी जितना बड़ा फैसला छुपाए रखा, जो उनके चाहनेवालों को हजम नहीं हो रहा है। देवोलीना भट्टाचार्जी (Devoleena Bhattacharjee) ने बेहद साधारण ढंग से अपने करीबी लोगों के सामने शादी रचाई, जिसकी तस्वीरें और वीडियोज अब तक वायरल हो रही हैं। देवोलीना भट्टाचार्जी के फैंस शादी की तस्वीरें देखते हुए यह सवाल भी पूछ रहे हैं कि अदाकारा ने साधारण ढंग से शादी क्यों रचाई? जिस दौर में सेलेब बड़ी-बड़ी शादियां कर रहे हैं, वहां देवोलीना ने आम लोगों की तरह शादी के बंधन में बंधकर सबको हैरान कर दिया है।
अदाकारा देवोलीना भट्टाचार्जी ने मीडिया से बात करते हुए यह राज भी खोल दिया है। अदाकारा ने बताया है कि सेलेब्स को कई लोग फॉलो करते हैं। ऐसे में टीवी और फिल्मी सितारों को सही उदाहरण सेट करने चाहिए। बड़ी-बड़ी शादियां पैसों की बर्बादी हैं और वो नहीं चाहती थीं कि उनके फैंस उन्हें देखकर अपनी मेहनत की कमाई बर्बाद करें। देवोलीना भट्टाचार्जी ने कहा है, 'मुझे ऐसा लगता है कि सेलेब्रिटी टैग के साथ जिम्मेदारी भी आती है कि हम समाज को गाइड करें। कहा जाता है कि हमारे पास ट्रेंड सेट करने की पावर होती है और बड़ी शादियां पैसों की बर्बादी से ज्यादा कुछ नहीं हैं। मुझे लगता है कि ये सब दिखावा है। मुझे नहीं लगा कि मुझे अपने पैसों के साथ ऐसा करना चाहिए। मुझे लगता है कि मैं, मेरे पति और मेरे परिवारवालो बहुत मेहनत से पैसा कमाते हैं। हमें इसका सही उपयोग करना चाहिए।'
देवोलीना आगे कहती हैं, 'मैं एक एनजीओ चलाती हूं, जो बूढ़े लोगों का ध्यान रखता है। मैं अपना पैसा ऐसी जगह लगाना चाहूंगी, जिससे समाज के कुछ लोगों का भला हो सके। मैं चाहती हूं कि युवा लोग ये समझें कि दिखावेबाजी में पैसा बर्बाद करना मूर्खता है। शादी का दिन बड़ा तब बनता है जब आपको लोगों का आशीर्वाद मिलता है और आपके दोस्त साथ होते हैं।' आप देवोलीना भट्टाचार्जी की बात से कितने सहमत हैं, हमें कमेंट में जरूर बताएं।
