Khatron Ke Khiladi 13 में सांप-बिच्छू से खेलेंगी गोपी बहू, Devoleena Bhattacharjee को मिला बड़ा ऑफर?

  • Authored by: शिवांगी चौहान
  • Updated Apr 13, 2023, 12:40 PM IST

TV Actress devoleena bhattacharjee in khatron ke khiladi season 13?: खतरों के खिलाड़ी का नया सीजन कुछ महीनों में आने वाला है और निर्माताओं ने इसके लिए मशहूर हस्तियों से संपर्क करना शुरू कर दिया है। खबर है कि देवोलीना भट्टाचार्जी से भी शो का हिस्सा बनने के लिए संपर्क किया गया है।

Devoleena bhattacharjee in khatron ke khiladi 13?: खतरों के खिलाड़ी, टेलीविजन पर सबसे अधिक पसंद किए जाने वाले रियलिटी शो में से एक है। इसके अब तक 11 सीजन ने सफल प्रदर्शन किया है। अब तक खतरों के खिलाड़ी के हर सीजन में टेलीविजन, बॉलीवुड और ओटीटी की दुनिया से कई दिग्गज हस्तियां एक साथ आ चुकी है। हर किसी सितारे ने यहां आकर अपने डर का सामना किया है। अब नया सीजन कुछ महीनों में आने वाला है और निर्माताओं ने इसके लिए मशहूर हस्तियों से संपर्क करना शुरू कर दिया है। सूत्रों के अनुसार, देवोलीना भट्टाचार्जी को शो का हिस्सा बनने के लिए संपर्क किया गया है।

devoleena bhattacharjeeee

जी हां, ताजा चर्चा के मुताबिक साथ निभाना साथिया की गोपी बहू यानि कि देवोलीना भट्टाचार्जी को रोहित शेट्टी के शो का ऑफर मिला है।देवोलीना भट्टाचार्जी और शो के निर्माताओं के बीच बातचीत चल रही है, हालांकि इसकी कोई पुष्टि नहीं हुई है। देवोलीना भट्टाचार्जी वैसे शो के लिए काफी उपयुक्त है, क्योंकि वह काफी साहसी व्यक्ति हैं और उनको बिग बॉस के घर में काफी स्टंट्स करते हुए देखा जा चुका है।

End of Feed