Dalljiet Kaur ने जड़ से मिटा डाली Nikhil Patel की यादें, इस बार टैटू में दिखा 'माँ-बेटे' का अटूट प्यार

Dalljiet Kaur once again modified her tattoo: ​इस प्यार को क्या नाम दूँ अभिनेत्री दलजीत कौर ने आज इंस्टाग्राम पर एक नई तस्वीर साझा की है। जिसे देख कहा जा सकता है कि एक्ट्रेस खुद को हिल कर जिंदगी में आगे बढ़ने की कोशिश कर रही हैं। आइए एक नजर रिपोर्ट पर डालते हैं।

Dalljiet Kaur once again modified her tattoo: टीवी एक्ट्रेस दलजीत कौर की निजी जिंदगी पिछले काफी समय से सुर्खियों का हिस्सा बनी हुई है। बता दें एक्ट्रेस ने साल 2023 में निखिल पटेल संग दूसरी शादी रचाई थी। लेकीन दलजीत की यह शादी भी कामयाब नहीं हुई और अब निखिल (Nikhil Patel) संग इनका रिश्ता तलाक की कगार पर आ चुका है। एक्ट्रेस ने कुछ समय पहले इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर कर निखिल पटेल के एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर के बारे में बताया था। उसके बाद अपने पति के खिलाफ धोखाधड़ी का इल्जाम लगाते हुए FIR भी दर्ज कराई थी। हालांकि इन सबके बीच एक्ट्रेस खुद को हील करने की कोशिश में लगी हैं और अपने बेटे के साथ जिंदगी के नए सफर को तय कर रही हैं। आज दलजीत (Dalljiet Kaur) ने एक नई तस्वीर शेयर की जिसमें उन्होंने अपने टैटू को पूरे तरीके से बदल दिया है और इस बार टैटू कुछ खास नजर आता है। आइए एक नजर रिपोर्ट पर डालते हैं।

Dalljiet Kaur once again modified her tattoo

दलजीत कौर (Dalljiet Kaur) ने आज इंस्टाग्राम पर जिम से अपनी एक तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर में देखा जा सकता है कि एक्ट्रेस ने अपने टैटू को पूरे तरीके से बदल दिया है। बता दें की इस बदले हुए टैटू को उन्होंने सबसे पहले निखिल पटेल संग बनवाया था। लेकीन रिश्तों में खटास आने की वजह से दलजीत ने टैटू को बदल कर "टेक 2" किया था। पर अब लगता है इस प्यार को क्या नाम दूँ अभिनेत्री के लिए उनका बच्चा सबसे ज्यादा मायने रखता है। साझा की गई तस्वीर में नजर आने वाला टैटू माँ-बेटे के नए सफर को दर्शा रहा है।

End of Feed