निखिल पटेल संग तलाक के बीच Shalin Bhanot पर फूटा Dalljiet Kaur का गुस्सा, बोलीं- मुझे सपोर्ट की जरूरत नहीं लेकिन...

Dalljiet Kaur Gets angry on Shalin Bhanot: टीवी की मशहूर एक्ट्रेस दलजीत कौर की जिंदगी इन दिनों उथल-पुथल से गुजर रही है। दलजीत कौर की शादी निखिल पटेल के साथ टूटने वाली है। लेकिन इन सबके बीच उन्होंने शालीन भनोट पर नाराजगी जाहिर की है। दलजीत कौर ने शालीन पर बेटे से न मिलने का आरोप लगाया।

Dalljiet Kaur Gets angry on Shalin Bhanot: टीवी की मशहूर एक्ट्रेस दलजीत कौर की जिंदगी लगातार उतार-चढ़ाव से गुजर रही है। उन्होंने साल 2023 में केन्या के बिजनेसमैन निखिल पटेल संग शादी की थी। लेकिन उनकी ये शादी ज्यादा दिनों तक नहीं टिक पाई। दलजीत कौर और निखिल पटेल का रिश्ता अब टूटने की कगार पर है। दोनों की तलाक की कार्रवाई केन्या में शुरू भी हो गई है। लेकिन दूसरे पति निखिल पटेल संग तलाक की खबरों के बीच दलजीत कौर (Dalljiet Kaur) ने अब एक्स पति शालीन भनोट पर नाराजगी जाहिर की है। दलजीत कौर का कहना है कि शालीन भनोट ने एक भी बार अपने बेटे जेडन से मिलने की कोशिश नहीं की। जबकि दलजीत ने उनसे कहा भी था, इसके बाद भी शालीन भनोट (Shalin Bhanot) ने बेटे की खातिर एक मैसेज तक नहीं किया।

दलजीत कौर का शालीन भनोट पर फूटा गुस्सा

End of Feed