दलजीत कौर को निखिल पटेल ने किया रोमांटिक अंदाज में प्रपोज, बीच सड़क पर किया लिप- लॉक

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated Mar 12, 2023, 09:25 PM IST

दलजीत कौर (Dalljeit Kaur) ने अपने इंस्टाग्राम पर निखिल के साथ रोमांटिक वीडियो शेयर किया है। वीडियो में निखिल एक्ट्रेस को प्रपोज करते हुए नजर आ रहे हैं। एक्ट्रेस का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। एक्ट्रेस इन दिनों अपनी शादी की तैयारियों में बिजी हैं।

टीवी एक्ट्रेस दलजीत कौर (Dalljeit Kaur) जल्द शादी के बंधन में बंधने वाली हैं। एक्ट्रेस बिजनसमैन निखिल पटेल (Nikhil Patel) के साथ साते फेरे लेंगी। शादी के बाद एक्ट्रेस अपने पति और बेटे के साथ साउथ अफ्रीका में शिफ्ट होंगी। एक्ट्रेस इन दिनों अपनी शादी की तैयारियों में बिजी हैं। एक्ट्रेस के चेहरे पर दुल्हन बनने की खुशी साफ दिखाई दे रही हैं। एक्ट्रेस लगातार अपने मंगेतर के साथ फोटो और वीडियोज शेयर करती रहती हैं। एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम पर निखिल का प्रपोजल वीडियो शेयर किया है।

Daljeet kaur (2)

Daljeet kaur (credit pic: instagram)

वीडियो में निखिल एक्ट्रेस को शादी के लिए प्रपोज करते हुए नजर आ रहे हैं। निखिल ने एक्ट्रेस को शादी के लिए जैसे ही घुटनों पर बैठकर प्रपोज किया। दलजीत शर्म से लाल हो जाती हैं और दोनों एक -दूसरे को किस करते हैं। एक्ट्रेस के पति निखिल की पहली शादी से दो बेटियां हैं।

End of Feed