Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Maha Promo: टीवी सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है (Yeh Rishta Kya Kehlata Hai) में एक के बाद एक धमाके हो रहे हैं। सीरियल में अभिरा और अरमान एक साथ आ चुके हैं और मायरा का स्टॉकर ऋषभ का पर्दाफाश भी हो चुका है, लेकिन अभी तक सबके सामने उसकी हकीकत नहीं आई है। इस बीच शो में नया ड्रामा होगा। अब अरमान और अभिरा की जिंदगी पूरी तरह बदल जाएगी। शो का नया प्रोमो सामने आया है, जिसमें अरमान अभिरा को भी नहीं पहचान रहा है। इससे साफ है कि अरमान की याद्दाश्त चली जाएगी। आइए आपको बताते हैं कि समृद्धि शुक्ला (Samridhii Shukla) के शो में क्या क्या होने वाला है। (ये भी पढ़ें: Khatron Ke Khiladi 15: स्टंट के बीच Rubina Dilaik की जिगरी दोस्त बनीं Farrhana Bhatt, दोनों ने सबकी हालत की खराब)
अरमान की खोएगी याद्दाश्त
ये रिश्ता क्या कहलाता है के मेकर्स ने शो का नया प्रोमो शेयर किया है, जिसमें महाट्विस्ट दिखाया गया है। प्रोमो में अरमान और अभिरा अपनी दोनों बेटियों के साथ मिलकर नया घर संवाल रहे हैं। अरमान घर में पैंट कर रहा है और अभिरा अपनी बेटियों के साथ मिलकर घर सजा रही है। हैरानी की बात ये है कि घर पोद्दार हाउस नहीं है। दोनों अपनी बेटियों के साथ किसी नए घर में शिफ्ट हुए हैं और यहां पर अरमान के सिर में एक बार फिर से दर्द उठता है और अचानक ही अरमान अभिरा को पहचानने से मना कर देता है। अभिरा को ये सुनते ही एक झटका लगता है। प्रोमो में देखा जा सकता है कि मायरा और मुक्ति भी अरमान की बातें सुनकर हैरान रह जाती है। अब अरमान को इस अंधेरे से निकालने में अभिरा अपने आपको मजबूत बनाएगी। (ये भी पढ़ें: 'फर्क नहीं पड़ता', Anupamaa-दिग्विजिय के बॉन्ड ट्रोल हुए Sachin Tyagi, दिया मुंहतोड़ जवाब (EXCLUSIVE))
yeh rishta kya kehlata hai (photo credit- instagram)
