Comedian Madhur Virli Apologies: मशहूर कॉमेडियन प्रणित मोरे इन दिनों विवादों में घिरे हुए हैं। उन्होंने अपने शो में किये गए '370 की बिरयानी' वाले जोक के लिए सरेआम माफी मांगी है। हालांकि प्रणित मोरे (Pranit More) के खिलाफ एक्शन शुरू हो चुका है। वहीं इन सबके बीच एक और कॉमेडियन मधुर विरली भी चर्चा में आ गए हैं। मधुर विरली का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह 'रेप' पर भद्दा मजाक करते नजर आए। इस वीडियो को लेकर उर्फी जावेद सहित कई सितारों ने मधुर विरली (Madhur Virli) को आड़े हाथों लिया। साथ ही आम जनता के बीच भी मधुर विरली के लिए आक्रोश देखने को मिला। विवादों में घिरते ही मधुर विरली ने पोस्ट शेयर कर मामले पर माफी मांगी है। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: प्रणित मोरे की '370 की बिरयानी' विवाद के बाद कॉमेडियन Madhur Virli ने रेप पर किया भद्दा मजाक, भड़कीं Urfi Javed
मधुर विरली ने सोशल मीडिया पर मांगी माफी (फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम)
मधुर विरली ने मांगी माफी
मधुर विरली (Madhur Virli) ने अपनी पोस्ट में आगे लिखा, "मुझे लगता है कि कॉमेडी सुझावों पर सवाल कर सकती है और मुश्किल मुद्दों से जुड़ सकती है। लेकिन कुछ मामलों को सहनशीलता, संदर्भ और जानकारी की जरूरत होती है। जब एक कदम कम पड़ता है तो ईमानदारी इसी में है कि उसे संज्ञान में लिया जाए, माफी मांगें और इससे बेहतर करें। ये मेरे लिए उन्हीं पलों में से एक है। इंस्टाग्राम के संदर्भ में, मैंने अपना एकाउंट 6 महीने पहले ही बंद कर दिया था। मैं सच में माफी मांगता हूं। मधुर विरली।"
