Charu Asopa ने Rajeev Sen पर लगाया मारपीट का आरोप, बोलीं 'मेरी जिंदगी के 3 साल बर्बाद हो...'

  • Agency by: Agency
  • Updated Nov 2, 2022, 07:19 PM IST

Charu Asopa and Rajeev Sen: चारू असोपा और राजीव सेन की शादी खुली किताब बन चुकी है। दोनों ने एक- दूसरे से अलग होने का फैसला ले लिया है। एक्ट्रेस ने अपने लेटेस्ट इंटरव्यू में बताया कि राजीव का उनके साथ कैसा बर्ताव था?

Charu Asopa and Rajeev Sen: चारू (charu) और राजीव (Rajeev) इन दिनों अपनी शादी को लेकर सुर्खियों में हैं। दोनों की शादी में कुछ भी ठीक होने की गुंजाइश बची नहीं है। अब चारू ने राजीव से अलग होने का फैसला ले लिया और उनका घर छोड़कर नए घर में शिफ्ट हो चुकी हैं। चारु और राजीव ने अपने रिश्ते को एक मौका देने की कोशिश की थी, लेकिन बात नहीं बन पाई। दोनों के रिश्ते में कोई सुधार नहीं हुआ। चारू ने कहा हम दोनों के बीच कुछ भी काम नहीं कर रहा है। ऐसे में हमने अगले होने का फैसला ले लिया है। चारू ने राजीव पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं। एक्ट्रेस ने आरोप लगाया कि प्रेग्नेंसी के दौरान राजीव ने उन्हें चीट किया था। इतना ही नहीं, चारू ने कहा कि राजीव उन्हें मारता था। एक्ट्रेस ने अपने लेटेस्ट इंटरव्यू में कई चौंकाने वाले खुलासे किए हैं।

rajeev and charu asopa

rajeev sen and charu asopa (image : instagram)

सिद्धार्थ कनन को दिए अपने इंटरव्यू में चारू ने कहा, 'राजीव ने उनसे वादा किया था कि वो अपना व्यवहार बदलने की कोशिश करेंगे। लेकिन उनकी हरकतों में कोई सुधार नहीं आया। एक पिता के रूप में उन्होंने अपनी जिम्मेदारियां नहीं निभाई। वो हमेशा अपनी समस्याओं से दूर भागते हैं। चारू ने कहा कि मेरे लिए अपनी एक साल की बेटी के साथ इस शादी से निकलना बहुत मुश्किल था'।

End of Feed