'प्रेग्नेंसी के दौरान चल रहा था चक्कर', राजीव सेन पर चारु असोपा ने लगाए गंभीर आरोप

  • Agency by: Agency
  • Updated Nov 2, 2022, 07:32 AM IST

Rajeev Sen cheated on Charu Asopa during pregnancy!: चारु असोपा और राजीव सेन ने अपने अलग होने की वजह से खूब चर्चा में हैं। इतना ही नहीं दोनों एक-दूसरे पर शादी टूटने को लेकर कई आरोप भी लगाए हैं।

Charu Asopa and Rajeev Sen: चारु असोपा और राजीव सेन इन दिनों तलाक की खबरों से खूब सुर्खियां बटोर रहे हैं। जून 2019 में शादी के बंधन में बंधने से पहले दोनों ने कुछ साल तक डेट किया। दोनों की एक बेटी जियाना है। हालांकि अब चारु और राजीव ने अपने अलग होने की वजह से खूब चर्चा में हैं। इतना ही नहीं दोनों एक-दूसरे पर शादी टूटने को लेकर कई आरोप भी लगाए हैं। एक महीने पहले, यह कपल अलग होने के लिए तैयार था, लेकिन उन्होंने अपनी बेटी के लिए अपने रिश्ते को एक और मौका दिया। हालांकि फिर भी दोनों के बीच बात बनी नहीं है।

charu ashopa and rajiv sen

charu ashopa and rajiv sen

जी हां, अपनी शादी में एक और मौका देने के बाद, चारु को एहसास हुआ कि वह अपनी शांति की कीमत पर वैवाहिक रिश्ते में नहीं हो सकती। अब एक इंटरव्यू में अभिनेत्री ने राजीव पर गर्भावस्था के दौरान उन्हें धोखा देने का आरोप लगाया है। चारू ने कहा कि मुंबई लौटने से पहले वह कुछ महीनों के लिए बीकानेर में रह रही थी। तब सुबह 11 बजे राजीव बांद्रा में अपने जिम के लिए निकल जाते थे और रात करीब 11 बजे घर लौटते थे। तब वो उसने देर से आने के लिए कोई भी सवाल करती और उस पर भरोसा किया करती थीं। चारू ने बताया कि राजीव एक बार बिना बताए दिल्ली चले गया और तभी उनको पता चला कि वह उन्हें धोखा दे रहे हैं।

End of Feed