Chakravarti Samrat Prithviraj Chauhan To Off Air Soon: टीवी के धमाकेदार शो 'चक्रवर्ती सम्राट पृथ्वीराज चौहान' ने दर्शकों के दिलों-दिमाग पर कब्जा करने की पूरी-पूरी कोशिश की। 'चक्रवर्ती सम्राट पृथ्वीराज चौहान' की कहानी को दमदार बनाने के लिए कुछ दिनों पहले ही शो में लीप लाया गया, जिसके बाद प्रियांशी यादव और सामर्थ्य गुप्ता जैसे स्टार्स ने शो में कदम रखा। लेकिन इसके बाद भी 'चक्रवर्ती सम्राट पृथ्वीराज चौहान' (Chakravarti Samrat Prithviraj Chauhan) की टीआरपी में कोई खास बदलाव नहीं देखने को मिला। वहीं अब सोनी टीवी के इस सीरियल को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि सामर्थ्य गुप्ता और प्रियांशी यादव स्टारर इस शो पर जल्द ही ताला लगा दिया जाएगा।
फोटो क्रेडिट- सोनी एंटरटेनमेंट
सोनी टीवी पर शुरू हुए 'चक्रवर्ती सम्राट पृथ्वीराज चौहान' (Chakravarti Samrat Prithviraj Chauhan) को कुछ खास टीआरपी नहीं मिल रही है। ऐसे में मेकर्स ने इसे बंद करने का फैसला किया है। शो से जुड़े सूत्रों ने टेली टॉक से बातचीत के दौरान बताया कि 'चक्रवर्ती सम्राट पृथ्वीराज चौहान' का आखिरी एपिसोड 30 सितंबर को रिलीज होगा। सूत्रों ने इस सिलसिले में कहा, "आखिरी एपिसोड 30 सितंबर को टेलीकास्ट होगा। चैनल ने इसे बंद करने का फैसला लगातार शो की घटती टीआरपी को देखते हुए लिया है।"
बता दें कि लाख कोशिशों के बाद भी 'चक्रवर्ती सम्राट पृथ्वीराज चौहान' (Chakravarti Samrat Prithviraj Chauhan) की टीआरपी बीते सप्ताह केवल 0.2 ही आई थी। शो की शुरुआत 4 जून को हुई थी। सीरियल के रिलीज से पहले लोगों में एक्साइटमेंट देखने लायक थी। लेकिन टीआरपी पर दर्शकों के प्यार का वो असर जरा भी नजर नहीं आया। ऐसे में चैनल ने इसे बंद करने का फैसला किया है। 'चक्रवर्ती सम्राट पृथ्वीराज चौहान' के अलावा सीरियल 'बड़े अच्छे लगते हैं' और 'आमि डाकिनी' पर भी ताला लगने वाला है।
