Exclusive: बॉलीवुड के बाद टीवी की दुनिया में तूफान मचाएंगी पद्मिनी कोल्हापुरे, इस शो से रखेंगी कदम

Padmini Kolhapur is Returning to TV: बॉलीवुड एक्ट्रेस पद्मिनी कोल्हापुरे अब छोटे परदे पर वापसी करने जा रही है। सोनी टीवी के इस नए शो से पद्मिनी लोगों के दिलों पर फिर जादू चलाने के लोए तैयार हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की इस एक्सक्लूसिव रिपोर्ट में जानिए पूरी खबर।

Padmini Kolhapur is Returning to TV: टीवी दुनिया में शोज का आना जाना तो लगा रहता है। नया साल 2025 टीवी चैनल के लिए एक सुनहरा मौका है। इस साल कई नए शोज टीवी स्क्रीन्स पर दस्तक देने वाले हैं जिसे अब लोगों को एंटेरटेन्मेंट की कमी नहीं होगी। चैनल नई कहानी और कलाकारों के साथ टीआरपी बटोरने का कोई मौका नहीं छोड़ने वाला है। हाल ही में टाइम्स नाउ नवभारत के हाथ एक ऐसे ही अपकमिंग टीवी शो को लेकर खबर लगी है। शो से बॉलीवुड की जानी मानी एक्ट्रेस पद्मिनी कोल्हापुरे टीवी की दुनिया पर लौटेंगी। इस एक्सक्लूसिव रिपोर्ट में पढ़िए पूरी जानकारी।

Padmini Kolhapur is Returning to TV

सोनी चैनल दर्शकों के लिए 'चक्रवर्ती सम्राट पृथ्वीराज चौहान' नामक शो लेकर हाजिर होने वाले हैं। टाइम्स नाउ नवभारत के हाथ ये एक्सक्लूसिव खबर लगी है कि शो की स्टार कास्ट क्या होने वाली है। रॉनित रॉय, पद्मिनी कोल्हापुरे और उर्वा सवालिया नजर आने वाले हैं। बता दें शो की घोषणा मेकर्स ने पिछले साल सितंबर में प्रोमो शेयर की थी। प्रोमो में पृथ्वीराज की झलक दिखाई गई, हालांकि इस किरदार को कौन निभाने वाला है इसकी जानकारी सामने नहीं आई है। प्रोमो देखने में काफी जबरदस्त लग रहा है जिसके चलते फैंस की उत्साह सातवें आसमान पर है।

End of Feed