Dipika Kakar की जगह इस 'बिग बॉस' स्टार ने मारी Celebrity Masterchef में एंट्री, कुकिंग से करेगा सबको इंप्रेस

Dipika Kakar To Replace By This Bigg Boss 16 Star In Celebrity Masterchef: टीवी के चर्चित शो 'सेलिब्रिटी मास्टरशेफ' को दीपिका कक्कड़ ने अचानक अलविदा कह दिया है। वहीं अब उनकी जगह 'बिग बॉस 16' स्टार की शो में एंट्री होने वाली है, जिसका नाम दर्शकों को खुश कर देगा।

Dipika Kakar To Replace By This Bigg Boss 16 Star In Celebrity Masterchef: टीवी के चर्चित शो 'सेलिब्रिटी मास्टरशेफ' ने दर्शकों के दिलों में जगह बनाई हुई है। 'सेलिब्रिटी मास्टरशेफ' में गौरव खन्ना से लेकर तेजस्वी प्रकाश जैसे कई टीवी स्टार्स अपनी कुकिंग की परीक्षा देते नजर आ रहे हैं। शो से अभी तक तीन सितारे बाहर भी हो चुके हैं, जिसमें चंदन प्रभाकर, अभिजीत सावंत और दीपिका कक्कड़ शामिल हैं। हालांकि दीपिका कक्कड़ (Dipika Kakar) को अपनी स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों के कारण 'सेलिब्रिटी मास्टरशेफ' (Celebrity Masterchef) छोड़ना पड़ा था। खास बात तो यह है कि मेकर्स उनका रिप्लेसमेंट शो में लेकर आ गए हैं, जो अपनी कुकिंग स्किल से जजेस को इंप्रेस करने के लिए पूरी तरह तैयार है।

'सेलिब्रिटी मास्टरशेफ' में दीपिका कक्कड़ की जगह लेगा ये हैंडसम हंक

End of Feed