Hina Khan Is In Chilling Mode Amid Rozlyn Khan Allegations Of Fake Cancer: टीवी की मशहूर एक्ट्रेस हिना खान ने दर्शकों के दिलों-दिमाग पर कब्जा किया हुआ है। हिना खान ने अपनी एक्टिंग से केवल टीवी इंडस्ट्री ही नहीं बल्कि बॉलीवुड तक में अपनी जबरदस्त पहचान बनाई है। बीते साल हिना खान को स्टेज-3 ब्रेस्ट कैंसर हुआ था, जिससे अब एक्ट्रेस धीरे-धीरे ठीक हो रही हैं। लेकिन रोजलिन खान ने हिना खान पर आरोप लगाया था कि 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' एक्ट्रेस को स्टेज 3 ब्रेस्ट कैंसर नहीं है और वो पब्लिसिटी के लिए ऐसा कर रही हैं। रोजलिन खान ने हाल ही में हिना खान (Hina Khan) के नाम से पीईटी स्कैन रिपोर्ट भी लीक की है, जो देखते ही देखते चर्चा में आ गई। लेकिन इन आरोपों से हिना खान को जरा भी फर्क नहीं पड़ा।
हिना खान (Hina Khan) ने इंस्टाग्राम पर एक फोटो शेयर की है, जिसे देख कहा जा सकता है कि एक्ट्रेस ने रोजलिन खान (Rozlyn Khan) को इशारों-इशारों में ठेंगा दिखाने की कोशिश की है। हिना खान फोटो में बीच पर बीन बैग पर लेटकर चिल करती हुई दिखाई दीं। हिना खान की फोटो पर भी लिखा दिखाई दिया, "अभी भी चिल कर रही हूं।" हिना खान ने इस फोटो को पोस्ट करते हुए लिखा, "बस अपनी जिंदगी जी रही हूं। क्वीन साइज। बहुत सारा प्यार, प्यार बांटो।" हिना खान की इस फोटो को अभी तक 25 हजार से ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं, साथ ही लोग खूब कमेंट भी कर रहे हैं।
हिना खान के सपोर्ट में आई थीं अंकिता लोखंडे
हिना खान (Hina Khan) पर आरोप लगाने के लिए अंकिता लोखंडे ने रोजलिन खान (Rozlyn Khan) को आड़े हाथों लिया था, साथ ही उन्हें 'चीप' भी बताया था। लेकिन रोजलिन खान ने इस शब्द के लिए अंकिता लोखंडे के खिलाफ आपराधिक मानहानि का मुकदमा दर्ज कर दिया है।
