टीवी मसाला

BB 18 के बाद फिर से TV पर धमाल मचाने के लिए तैयार हैं करण वीर मेहरा, Parineetii में पैरेलल लीड बन करेंगे एंट्री!

New Actor To Enter In Parineetii As Parallel Lead: टीवी के चर्चित सीरियल 'परिणीति' में एक साथ कई महाट्विस्ट आने वाले हैं। शो में जल्द ही पैरेलल लीड की एंट्री होने वाली है, जिसके लिए मेकर्स तीन कलाकारों के नाम पर विचार-विमर्श कर रहे हैं। इस लिस्ट में करण वीर मेहरा का नाम भी शामिल है।

Image

'परिणीति' में होगी करण वीर मेहरा की एंट्री!

New Actor To Enter In Parineetii As Parallel Lead: टीवी के चर्चित सीरियल 'परिणीति' ने दर्शकों के दिलों-दिमाग पर कब्जा किया हुआ है। 'परिणीति' ने बीते कई सालों से दर्शकों के दिलों के साथ-साथ टीआरपी में भी अपनी धाक जमाई हुई है। इन दिनों शो में दिखाया जा रहा है कि कैसे पार्वती नीति को नाच नचाने पर तुली हुई है। लेकिन इन सबसे इतर 'परिणीति' (Parineetii) की कहानी को नया ट्विस्ट देने के लिए मेकर्स जल्द ही इसमें पैरेलल लीड लाने वाले हैं, जिससे कहानी को नया रुख मिल सकता है। यूं तो 'परिणीति' में पैरेलल लीड के लिए करण वीर मेहरा (Karan Veer Mehra) का नाम सामने आया है, लेकिन उनके साथ-साथ दो और नामों पर भी मेकर्स चर्चा कर रहे हैं।

'परिणीति' (Parineetii) की कहानी को दिलचस्प बनाने के लिए मेकर्स कोई मौका नहीं छोड़ते हैं। वहीं इस बार शो में पैरेलल लीड की एंट्री कराकर वे 'परिणीति' की पूरी कहानी का ही रुख बदलना चाह रहे हैं। शो के लिए करण वीर मेहरा (Karan Veer Mehra) के साथ-साथ एक्टर गौरव चोपड़ा और करण वीर बोहरा का नाम भी सामने आया है। हालांकि ये देखना दिलचस्प होगा कि मेकर्स किसके नाम पर मुहर लगाते हैं और उसे पैरेलल लीड बनाकर शो में लाते हैं।

बता दें कि 'परिणीति' (Parineetii) के सेट पर करण वीर बोहरा को हाल ही में देखा गया था। खबरों की मानें तो वह मॉकशूट के लिए सेट पर आए थे। लेकिन अभी तक एक्टर की ओर से मामले पर कोई चुप्पी नहीं तोड़ी गई है। दूसरी ओर करण वीर मेहरा (Karan Veer Mehra) का नाम सुनकर दर्शक खुश तो हैं, लेकिन उनके फैंस का कहना है कि अब उन्हें साइड रोल नहीं बल्कि लीड रोल करना चाहिए।

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article