Dipika Kakar Breaks Silence On Leaving Celebrity Masterchef: टीवी की मशहूर एक्ट्रेस दीपिका कक्कड़ ने अपनी एक्टिंग से दर्शकों के दिलों-दिमाग पर कब्जा किया हुआ है। दीपिका कक्कड़ ने 'ससुराल सिमर का' की सिमर बनकर पॉपुलैरिटी हासिल की थी और इसके बाद 'बिग बॉस 12' में भी जीत दर्ज की। दीपिका कक्कड़ ने कुछ वक्त पहले 'सेलिब्रिटी मास्टरशेफ' में भी एंट्री की थी, जहां उन्होंने अपनी कुकिंग स्किल से झंडे गाड़ने में कोई कसर नहीं छोड़ी। यहां तक कि दीपिका कक्कड़ इम्यूनिटी पिन जीतने वाली भी शो की पहली कंटेस्टेंट बनी थीं। लेकिन अचानक ही दीपिका कक्कड़ (Dipika Kakar) को 'सेलिब्रिटी मास्टरशेफ' को अलविदा कहना पड़ा। उनके शो से जाने का कारण उनका स्वास्थ्य बताया गया। वहीं अब इस मामले पर खुद दीपिका कक्कड़ ने चुप्पी तोड़ी है।
यह भी पढ़ें: Dipika Kakar की जगह इस 'बिग बॉस' स्टार ने मारी Celebrity Masterchef में एंट्री, कुकिंग से करेगा सबको इंप्रेस
दीपिका कक्कड़ (Dipika Kakar) ने अपने लेटेस्ट व्लॉग में बताया कि उन्हें लगातार बाजू में दर्द हो रहा था। एक्ट्रेस ने बताया कि डॉक्टर से चेकअप कराने के बाद और दवाईयों का पूरा कोर्स करने के बाद भी उनका दर्द कम नहीं हुआ। दीपिका के मुताबिक, एक चैलेंज के दौरान उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां एमआरआई स्कैन में पुरानी चोट सामने आई। दीपिका कक्कड़ ने इस सिलसिले में कहा, "यहां कोई भी जल्दबाजी वाला इलाज नहीं हो सकता, ये धीरे-धीरे ही ठीक होता। मुझे ये ध्यान रखना था कि मैं बाजुओं पर ज्यादा जोर न डालूं।"
बाकी कंटेस्टेंट्स के लिए दीपिका कक्कड़ ने कहा 'सेलिब्रिटी मास्टरशेफ' को अलविदा
दीपिका कक्कड़ (Dipika Kakar) ने बताया कि वो इस बात को लेकर असमंजस में थीं कि उन्हें प्रतियोगिता का हिस्सा बनना है। एक्ट्रेस ने बताया कि कई बार खुद पर दबाव बनाने के बाद उन्हें तब ये एहसास हुआ कि ये बाकी कंटेस्टेंट्स के साथ गलत होगा, जब उन्हें अपनी हालत की वजह से एक दिन का शूट छोड़ना पड़ा। दीपिका कक्कड़ ने बताया कि इस परेशानी में प्रोडक्शन टीम ने उनका खूब साथ दिया। दीपिका कक्कड़ ने इस सिलसिले में कहा, "जिस वक्त मैं दर्द में थी, उस वक्त वे लोग शूट से ज्यादा मेरे स्वास्थ्य के लिए परेशान थे। उन्होंने हमेशा मुझे आराम करने के लिए कहा।"
