Dipika Kakar To Replace By This Bigg Boss 16 Star In Celebrity Masterchef: टीवी के चर्चित शो 'सेलिब्रिटी मास्टरशेफ' ने दर्शकों के दिलों में जगह बनाई हुई है। 'सेलिब्रिटी मास्टरशेफ' में गौरव खन्ना से लेकर तेजस्वी प्रकाश जैसे कई टीवी स्टार्स अपनी कुकिंग की परीक्षा देते नजर आ रहे हैं। शो से अभी तक तीन सितारे बाहर भी हो चुके हैं, जिसमें चंदन प्रभाकर, अभिजीत सावंत और दीपिका कक्कड़ शामिल हैं। हालांकि दीपिका कक्कड़ (Dipika Kakar) को अपनी स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों के कारण 'सेलिब्रिटी मास्टरशेफ' (Celebrity Masterchef) छोड़ना पड़ा था। खास बात तो यह है कि मेकर्स उनका रिप्लेसमेंट शो में लेकर आ गए हैं, जो अपनी कुकिंग स्किल से जजेस को इंप्रेस करने के लिए पूरी तरह तैयार है।
'सेलिब्रिटी मास्टरशेफ' (Celebrity Masterchef) को लेकर खबर है कि मेकर्स दीपिका कक्कड़ (Dipika Kakar) की जगह शो में 'बिग बॉस 16' स्टार शिव ठाकरे की एंट्री कराएंगे। इंडिया फोरम की रिपोर्ट के मुताबिक, शिव ठाकरे को 'सेलिब्रिटी मास्टरशेफ' में कदम रखने के लिए अप्रोच किया गया है। हालांकि वह शो का हिस्सा बनेंगे या नहीं, इसपर मेकर्स या फिर शिव ठाकरे की ओर से कोई आधिकारिक टिप्पणी नहीं की गई है। बता दें कि शिव ठाकरे को कुकिंग बहुत पसंद है और उन्होंने अपना एक रेस्त्रां भी शुरू किया है, जिसका नाम 'ठाकरे चाय एंड स्नैक्स' है।
तो इस वजह से दीपिका कक्कड़ ने छोड़ा 'सेलिब्रिटी मास्टरशेफ'
'सेलिब्रिटी मास्टरशेफ' (Celebrity Masterchef) को दीपिका कक्कड़ ने अचानक अलविदा कह दिया। एक्ट्रेस ऊषा नाडकरणी ने इस बारे में बात करते हुए कहा था कि दीपिका की तबीयत ठीक नहीं थी। उसके बाजू में दर्द था, जिसे उसे बार-बार शो से जाना पड़ रहा था। ऐसे में दीपिका ने हमेशा के लिए ही 'सेलिब्रिटी मास्टरशेफ' से किनारा कर लिया, क्योंकि उसे लग रहा था कि बार-बार शो में आना-जाना करूंगी तो लोग गलत समझेंगे।
