Bigg Boss 18 Fame Edin Rose Father Passed Away: टीवी के धमाकेदार शो 'बिग बॉस 18' से लाइमलाइट बटोरने वाली ईडन रोज अपने अंदाज के लिए हमेशा सुर्खियों में रहती हैं। लेकिन हाल ही में एक्ट्रेस और उनके परिवार पर मुसीबतें आ गिरी हैं। ईडन रोज के पिता का निधन हो गया है। उनके खास दोस्त और 'बिग बॉस 18' के को-कंटेस्टेंट तेजिंदर पाल सिंह बग्गा (Tajinder Pal Singh Bagga) ने इंस्टाग्राम एकाउंट पर स्टोरी शेयर की है, जिसमें उन्होंने बताया कि ईडन रोज (Edin Rose) के पिता का निधन हो गया है। तेजिंदर पाल सिंह बग्गा ने पोस्ट के जरिए ईडन रोज और उनके परिवार को सांत्वना देने की कोशिश की।
ईडन रोज (Edin Rose) के पिता के निधन को लेकर तेजिंदर पाल सिंह बग्गा (Tajinder Pal Singh Bagga) ने पोस्ट में लिखा, "ईडन के पिता के निधन के बारे में जानकर बहुत दुखी हूं। प्रार्थना करता हूं कि उनकी आत्मा को शांति मिले। ईडन रोज और उनके पूरे परिवार के लिए इस मुश्किल घड़ी में प्यार, सहजता और ताकत की कामना कर रहा हूं। आशा करता हूं कि उनके साथ बनीं यादें तुम्हारे दिल को सुकून पहुंचाएंगी।" ईडन रोज के पिता के निधन की खबर से फैंस में भी मायूसी है। बता दें कि एक्ट्रेस ने अभी तक पिता की मौत को लेकर कुछ नहीं कहा है।
बता दें कि ईडन रोज (Edin Rose) ने अपने करियर की शुरुआत मॉडलिंग से की थी। लेकिन उन्होंने एक्टिंग में भी हाथ आजमाया और तेलुगू मूवी 'रावणासुर' में नजर आईं। ईडन रोज ने बीते साल 'बिग बॉस 18' में वाइल्ड कार्ट कंटेस्टेंट बनकर एंट्री की थी, जहां उन्होंने अपने अंदाज से सुर्खियां बटोरने में कोई कसर नहीं छोड़ी थी। शो में रहते हुए ईडन की कई कंटेस्टेंट्स संग लड़ाई भी हुई, जिसमें सबसे पहला नाम करण वीर मेहरा का शामिल है।
