Celebrity MasterChef में हुआ बड़ा एलिमिनेशन, इस कंटेस्टेंट को फराह खान ने दिखाया बाहर का रास्ता

Celebrity MasterChef Elimination: सोनी टीवी का कुकिंग रियलिटी शो 'सेलिब्रिटी मास्टरशेफ' में एक बड़ा एलिमिनेशन हुआ। फराह खान समेत विकास खन्ना और रणवीर बराड़ ने इस कंटेस्टेंट को शो से बाहर का रास्ता दिखाया जिसे देख फैंस काफी दुखी है। टाइम्स नाउ नवभारत की इस रिपोर्ट में जानिए उस सेलिब्रिटी का नाम।

Celebrity MasterChef Elimination: रियलिटी शो 'सेलिब्रिटी मास्टरशेफ' इन दिनों सुर्खियों में बना हुआ है। मेकर्स टीआरपी बटरोने के लिए रोज शो में कुछ ना कुछ दिखाने की कोशिश कर रहे हैं। हालांकि पिछले कई हफ्तों से शो टीआरपी लिस्ट में रेटिंग्स की मार झेलता हुआ नजर आया। पिछले हफ्ते शो में एलिमिनेशन हुआ था जिसमें कॉमेडियन चंदन प्रभाकर को बाहर का रास्ता दिखाया गया। अब इस हफ्ते एलिमिनेशन की तलवार एक मशहूर कंटेस्टेंट पर गिरी है जिसके जाने की उम्मीद किसी को भी नहीं थी। टाइम्स नाउ नवभारत की इस रिपोर्ट में जानिए 'सेलिब्रिटी मास्टरशेफ' का दूसरा एलिमिनेटेड कंटेस्टेंट का नाम।

Celebrity Masterchef Elimination

सोनी टीवी का शो 'सेलिब्रिटी मास्टरशेफ' (Celebrity MasterChef) से इस हफ्ते और कोई नहीं बल्कि सिंगर अभिजीत सावंत (Abhijeet Sawant) एलिमिनेट हुए। एक टास्क के दौरान एक लिक्विड डिश को सालिड में बदलना था लेकिन अभिजीत सावंत इसे करने में असमर्थ रहे। टास्क पूरा ना होने की वजह से ज़्जेस ने अभिजीत को शो से बाहर का रास्ता दिखाया। आप सभी को मालूम होगा कि अभिजीत सावंत शो 'इंडियन आइडल' के विजेता रह चुके हैं। गाने से तो अभिजीत ने दिल जीता लेकिन अपने कुकिंग स्किल्स में फेल हो गए। फैंस अभिजीत के एलिमिनेशन से काफी उदास हैं।

End of Feed