Bigg Boss 18: विवियन डीसेना को तंग करने के लिए एक हुए घरवाले, एक्टर का सब्र देख लोग बोले- जीतेगा तो यही...

Bigg Boss 18 Vivian Dsena Patience Level Wins Fans Heart: सलमान खान के धमाकेदार शो 'बिग बॉस 18' में विवियन डीसेना को परेशान करने के लिए एलिस कौशिक, ईशा सिंह और अविनाश मिश्रा को छोड़कर बाकी पूरा घर एक हो चुका है। वहीं विवियन डीसेना का सब्र देख फैंस ने उन्हें 'सुपरस्टार बता दिया।'

Bigg Boss 18 Vivian Dsena Patience Level Wins Fans Heart: सलमान खान के धमाकेदार शो 'बिग बॉस 18' को मनोरंजक बनाने के लिए मेकर्स जी-तोड़ मेहनत कर रहे हैं। यहां तक कि मेकर्स वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट्स भी लेकर आ गए हैं, जिससे 'बिग बॉस 18' का रुख बदल सके। वहीं दूसरी ओर कंटेस्टेंट्स भी 'बिग बॉस 18' में अपनी जगह बनाने में लगे हुए हैं। लेकिन अब शो दो गुटों में बंट चुका है। जहां एक तरफ ईशा सिंह, अविनाश मिश्रा, एलिस कौशिक और विवियन डीसेना हैं तो वहीं दूसरे गुट में बाकी घरवाले हैं। हद तो तब हो गई, जब 'बिग बॉस 18' (Bigg Boss 18) में विवियन डीसेना (Vivian Dsena) को परेशान करने के लिए दूसरा गुट एक हो गया। जहां एक तरफ रजत दलाल ने विवियन डीसेना को अपशब्द कहे तो वहीं बाकी लोग उनपर हंसते नजर आए।

'बिग बॉस 18' में विवियन डीसेना को परेशान करने के लिए की रजत ने हदें पार

End of Feed