टीवी मसाला

Bigg Boss 20 Qazi Touqeer: कौन हैं बिग बॉस 20 के कंटेस्टेंट Qazi Touqeer? जानें उनकी फैमिली, करियर और एजुकेशन डिटेल्स

  • Authored by: अभय
  • Updated Sep 6, 2026, 03:49 PM IST

Bigg Boss 20 Qazi Touqeer Contestants Profile: ‘बिग बॉस 20’ में काजी तौकीर की एंट्री से पुराने फैंस की यादें ताजा होने वाली हैं। तो चलिए जानते हैं काजी तौकीर की फैमिली, करियर और उनकी जिंदगी से जुड़ी खास बातें...

Image

बिग बॉस 20 काजी तौकीर कंटेस्टेंट प्रोफाइल

Bigg Boss 20 Qazi Touqeer Contestants Profile: सलमान खान के पॉपुलर रियलिटी शो ‘बिग बॉस 20’ का आगाज होने वाला है और इसके साथ ही कंटेस्टेंट्स को लेकर लोगों की एक्साइटमेंट भी बढ़ गई है। इस सीजन में टीवी और सोशल मीडिया के कई चर्चित चेहरों के साथ एक ऐसा नाम भी शामिल है, जिसे करीब दो दशक पहले ही रियलिटी शो की दुनिया में बड़ी पहचान मिल चुकी है। जी हां, हम बात कर रहे हैं सिंगर काजी तौकीर (Qazi Touqeer) की, जिनका नाम ‘बिग बॉस 20’ की कन्फर्म कंटेस्टेंट लिस्ट में सामने आने की खबरें। 2005 में ‘फेम गुरुकुल’ जीतकर रातों-रात पॉपुलर हुए काजी अब एक बार फिर रियलिटी टीवी पर वापसी करने जा रहे हैं। ऐसे में ‘बिग बॉस’ के घर में उनका सफर कैसा रहता है और इतने सालों बाद दर्शकों को उनका कौन सा नया अंदाज देखने को मिलता है, यह देखना काफी दिलचस्प होगा। तो चलिए जानते हैं काजी तौकीर की फैमिली, करियर और उनकी जिंदगी से जुड़ी खास बातें...

कौन हैं काजी तौकीर?

काजी तौकीर का नाम एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में किसी परिचय का मोहताज नहीं है। कश्मीर के श्रीनगर से ताल्लुक रखने वाले काजी ने साल 2005 में म्यूजिक रियलिटी शो ‘फेम गुरुकुल’ में हिस्सा लिया था। शो के दौरान उनकी अलग पर्सनैलिटी और परफॉर्मेंस ने लोगों का ध्यान खींचा और वो दर्शकों के बीच तेजी से पॉपुलर हो गए। आखिरकार उन्होंने यह शो जीतकर अपनी एक खास पहचान बना ली। काजी की लोकप्रियता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि ‘फेम गुरुकुल’ के दौर में वो देशभर में चर्चा का बड़ा नाम बन गए थे।

‘फेम गुरुकुल’ ने बदली जिंदगी

काजी तौकीर के करियर में ‘फेम गुरुकुल’ एक बड़ा टर्निंग पॉइंट साबित हुआ। 2005 में इस शो का खिताब जीतने के बाद उनकी जिंदगी पूरी तरह बदल गई। वह रातों-रात घर-घर में पहचाने जाने लगे और उन्हें म्यूजिक इंडस्ट्री में काम करने के मौके भी मिलने लगे। शो के बाद उन्होंने रुपरेखा बनर्जी के साथ एल्बम भी रिलीज किया था। काजी ने सिर्फ सिंगिंग तक खुद को सीमित नहीं रखा। वो एक्टिंग और स्टेज परफॉर्मेंस में भी दिलचस्पी रखते रहे हैं। यानी ‘बिग बॉस 20’ में उनकी एंट्री को सिर्फ एक पुराने रियलिटी शो के विजेता की वापसी के तौर पर नहीं देखा जा सकता, बल्कि यह उनके लंबे एंटरटेनमेंट सफर का एक नया पड़ाव भी है।

परिवार और पढ़ाई कैसी रही?

काजी तौकीर का परिवार भी कला और संस्कृति से जुड़ा रहा है। उपलब्ध जानकारी के मुताबिक, उनके पिता पहले वकील थे और बाद में सूफी आध्यात्मिक जीवन से जुड़ गए। उनकी मां शिक्षिका रही हैं, जबकि उनके चाचा काजी रफी भी कश्मीरी गायक के तौर पर पहचाने जाते हैं। यही वजह है कि संगीत और परफॉर्मिंग आर्ट्स का माहौल उन्हें परिवार से ही मिला। काजी ने अपनी स्कूली पढ़ाई पूरी की है और शुरुआती दौर में ही एक्टिंग, स्टेज शो और परफॉर्मेंस में उनकी दिलचस्पी बढ़ने लगी थी।

अरिजीत सिंह से है पुराना नाता

काजी तौकीर और अरिजीत सिंह की दोस्ती करीब 21 साल पुरानी है। दोनों की पहली मुलाकात साल 2005 में म्यूजिक रियलिटी शो ‘फेम गुरुकुल’ के दौरान हुई थी। उस वक्त दोनों ही अपने सिंगिंग करियर की शुरुआत कर रहे थे। शो में काजी विनर बने थे, जबकि अरिजीत को पहले ही बाहर होना पड़ा था। इसके बावजूद दोनों के बीच दोस्ती बनी रही। दिलचस्प बात ये है कि काजी ने सालों बाद भी अरिजीत के साथ अपनी दोस्ती को बरकरार रखा है। 2026 में वो अरिजीत के होमटाउन जियागंज भी पहुंचे, जहां दोनों ने साथ समय बिताया। काजी ने इस मुलाकात का वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए अरिजीत की जमकर तारीफ की और उन्हें अपना पुराना दोस्त बताया। उन्होंने अरिजीत को बेहद जुनूनी और टैलेंटेड सिंगर बताया।

इंस्टाग्राम पर कितने फेमस हैं काजी तौकीर?

काजी तौकीर सोशल मीडिया पर भी एक्टिव रहते हैं। उनके इंस्टाग्राम अकाउंट पर फिलहाल करीब 1.68 लाख फॉलोअर्स हैं। उनके अकाउंट पर सिंगिंग वीडियो, स्टेज परफॉर्मेंस, पुराने दिनों की यादें और अपनी पर्सनल लाइफ से जुड़ी तस्वीरें देखने को मिलती हैं। खास बात यह है कि काजी सोशल मीडिया का इस्तेमाल सिर्फ अपनी तस्वीरें शेयर करने के लिए नहीं करते, बल्कि अपने म्यूजिक और पुराने साथियों से जुड़े किस्से भी फैंस के साथ शेयर करते हैं।

Abhay
अभयauthor

अभय टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट डेस्क पर चीफ कॉपी एडिटर हैं। टीवी पत्रकारिता में डिप्लोमा हासिल करने वाले अभय मनोरंजन जगत की खबरों पर मजबूत पकड़ रखते हैं। वे फिल्म, टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी अपडेट्स को सरल भाषा में और सटीक जानकारी के साथ पेश करने के लिए जाने जाते हैं। अभय अबतक 9,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं। तेजी से बदलती एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में खबरों को पकड़ने, रिसर्च करने और समय पर प्रकाशित करने में उनकी खास दक्षता है।

और पढ़ें
End of Article