टीवी मसाला

Bigg Boss 20 Mahhi Vij: कौन हैं बिग बॉस 20 के कंटेस्टेंट Mahhi Vij? जानें उनकी फैमिली, करियर और एजुकेशन डिटेल्स

Bigg Boss 20 Mahhi Vij contestants Profile: शो 'बिग बॉस 20' जल्द शुरू होने वाला है और इसमें नजर आएंगी टीवी एक्ट्रेस माही विज। इस रिपोर्ट में जानिए माही विज के परिवार, करियर और कंट्रोवर्सी के बारे में।

Image

बिग बॉस माही विज/फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

Bigg Boss 20 Mahhi Vij contestants Profile: कलर्स टीवी का रियलिटी शो 'बिग बॉस 20' (Bigg Boss 20) अब शुरू होने वाला है। 6 सितंबर संडे को रात 9 बजे इसका प्रीमियर होगा। हर बार की तरह बॉलीवुड के भाईजान सलमान खान ही इसे होस्ट करेंगे। इस बार मेकर्स ने बिग बॉस के घर का लुक भी बिल्कुल बदल डाला और कान्सेप्ट भी नया। दो वरदान वाले ट्विस्ट ने पहले से ही शो का बज काफी अच्छा खासा बना दिया है। इस सीजन टीवी एक्ट्रेस माही विज नजर आएंगी। बिग बॉस 20 में माही विज (Mahhi Vij) को देखने से पहले जानिए उनके बारे में ये खास बातें। (टाइम्स नाउ नवभारत हिंदी पर ये भी पढ़ें: Bigg Boss 20 Showik Chakraborty: कौन हैं बिग बॉस 20 के कंटेस्टेंट Showik Chakraborty? जानें उनकी फैमिली, करियर और एजुकेशन डिटेल्स)

    बिग बॉस 20 कंटेस्टेंट माही विज Career

    टीवी एक्ट्रेस बनने से पहले माही विज ने मॉडलिंग में हाथ आजमाया था। फेमस रीमिक्स गाने 'तू है वही ' म्यूजिक वीडियो से माही विज को एक्टिंग के करियर में पहला ब्रेक मिला था। माही विज ने करियर के शुरुआती दिनों में मलयालम और तेलगु फिल्मों में भी काम किया है। टीवी में माही विज को सीरियल 'लागी तुझसे लगन' से मिला जिसमें उन्होंने ऐसा दमदार किरदार निभाया जो काबिले तारीफ बन गया। अभी आखिरी बार माही विज सीरियल 'सहर होने को है' में नजर आई थी और इसी से एक्ट्रेस ने 10 साल बाद टीवी दुनिया में कमबैक किया था। बेटी को जन्म देने के बाद ही माही ने करियर को दरकिनार कर अपना पूरा समय परिवार को दिया लेकिन अब दोबारा अपना नाम कमाने वे बिग बॉस 20 में एंट्री लेने वाली हैं। माही विज ने दिल्ली के लीलावती विद्या मंदिर सीनियर सेकेंडरी स्कूल से अपनी स्कूली शिक्षा पूरी की और आगे की पढ़ाई के लिए दिल्ली यूनिवर्सिटी गईं। (टाइम्स नाउ नवभारत हिंदी पर ये भी पढ़ें: Bigg Boss 20 Aamrapali Dubey: कौन हैं बिग बॉस 20 की कंटेस्टेंट Aamrapali Dubey? जानें उनकी फैमिली, करियर और एजुकेशन डिटेल्स)

      Mahhi Vij Family Background

      माही विज का जन्म 1 अप्रैल 1985 को नई दिल्ली में हुआ था। माही विज एक पंजाबी परिवार में जन्मी थीं। वहीं साल 2011 में माही विज ने टीवी एक्टर और होस्ट जय भानुशाली से शादी की थी। माही और जय के तीन बच्चे हैं, जिसमें से बेटी तारा बायोलॉजिकल बेटी है। इसके अलावा खुशी और राजवीर को ने अपनी केयरटेकर से गोद लिया। माही और जय का रिश्ता सुर्खियों में तब आया जब शादी के 16 बाद दोनों ने अपनी शादी को तोड़ दिया। इसी साल के शुरुआत में माही और जय ने अपने तलाक की घोषणा कर डाली लेकिन बच्चों की वजह से दोनों आज भी एक दूजे के अच्छे दोस्त हैं।

      बिग बॉस 20 माही विज Instagram Profile

      एक्ट्रेस माही विज सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहती हैं। माही की अपने तीनों बच्चों संग रील्स जमकर वायरल होती हैं क्योंकि लोग उन्हे पसंद करते हैं। माही का यूट्यूब चैनल भी है, जिसमें वे अपने वलॉग्स डालना नहीं भूलती। इंस्टाग्राम पर माही के 2.2 मिलियन फॉलोवर्स हैं। देखना दिलचस्प होगा कि टीवी पर दिखने वाली माही असल जिंदगी में बिग बॉस 20 के घर में क्या खेल खेलेंगी।

      रियलिटी शो 'बिग बॉस 20' में अब तक आम्रपाली दुबे, ईशा रिखी, लव गिल, रिया अहीर, माही विज, कनिका मान जैसे स्टार्स का नाम फिक्स है। वहीं प्रीमियर पर देखना दिलचस्प होने वाला है कि सोशल मीडिया पर वायरल हो रही कंटेस्टेंट लिस्ट में कौन से सही नाम है और कौनसे गलत।

      Khushboo Dogra
      खुशबू डोगराauthor

      खुशबू डोगरा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की सदस्य हैं। खुशबू ओटीटी, टीवी, बॉलीवुड और साउथ फिल्म इंडस्ट्री की दुनिया को गहराई से समझते हुए पाठकों तक उसकी रोचक जानकारी पहुंचाती रही हैं। चटपटी खबरें, गॉसिप और मनोरंजन से जुड़ी हर ट्रेंडिंग अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है और अबतक 4,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। खुशबू टाइम्स नाउ के ‘टेली टॉक’ यूट्यूब चैनल के लिए वीडियो भी बनाती हैं, जिससे उनका ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस और कहानी कहने की शैली और निखरती है।

      और पढ़ें
      End of Article