Bigg Boss 20 Rhiya Ahir contestants Profile: सलमान खान के रियलिटी शो ‘बिग बॉस 20’ को लेकर दर्शकों की एक्साइटमेंट लगातार बढ़ती जा रही है। शो में टीवी और सोशल मीडिया की कई चर्चित हस्तियों के नाम सामने आ रहे हैं, लेकिन इस बार मेकर्स ने कंटेस्टेंट चुनने का तरीका थोड़ा अलग रखा है। इसी वजह से रिया अहीर का नाम भी खूब चर्चा में है। रिया को शो में एंट्री के लिए फैंस के फैसले का सामना करना पड़ रहा है और उनकी टक्कर लव गिल से बताई जा रही है। अगर रिया अहीर को दर्शकों का सपोर्ट मिलता है, तो वो ‘बिग बॉस 20’ के घर में नजर आ सकती हैं। तो चलिए जानते हैं रिया अहीर कौन है, कितनी पढ़ाई की है, परिवार में कौन-कौन और इंस्टाग्राम पर क्यों चर्चा में बनी रहती हैं।
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें:Bigg Boss 20 Geeta Basra: कौन हैं बिग बॉस 20 के कंटेस्टेंट Geeta Basra? जानें उनकी फैमिली, करियर और एजुकेशन डिटेल्स
कौन हैं रिया अहीर?
रिया अहीर, जिन्हें रिया एकौसिया के नाम से भी जाना जाता है, मुंबई की रहने वाली मॉडल, एक्ट्रेस और एंटरप्रेन्योर हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक वह 27 साल की हैं और मॉडलिंग के साथ एक्टिंग और एंकरिंग में भी काम कर चुकी हैं। इसके अलावा वो अपना फैशन बिजनेस भी चलाती हैं। रिया की पहचान सिर्फ सोशल मीडिया तक सीमित नहीं है। उन्होंने विज्ञापनों, डांस प्रोजेक्ट्स और म्यूजिक वीडियोज में भी काम किया है। उनका म्यूजिक वीडियो ‘दिलबरा’ 2025 में रिलीज हुआ था। साथ ही वो ‘रियासत’ नाम से एक लग्जरी हैंडक्राफ्टेड अपैरल लेबल भी शुरू कर चुकी हैं, जिसमें इंडियन कारीगरों के बनाए कपड़ों पर फोकस किया जाता है।
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें:Bigg Boss 20 Mary Kom: कौन हैं बिग बॉस 20 के कंटेस्टेंट Mary Kom? जानें उनकी फैमिली, करियर और एजुकेशन डिटेल्स
पढ़ाई में भी रही हैं आगे
रिया की एजुकेशन की बात करें तो उन्होंने मुंबई में स्कूली पढ़ाई पूरी की। इसके बाद उन्होंने साठे कॉलेज (Sathaye College) से साइकोलॉजी की पढ़ाई शुरू की थी, लेकिन मॉडलिंग और एक्टिंग के मौके मिलने के बाद वो अपनी डिग्री पूरी नहीं कर पाईं। फिलहाल वह मुंबई यूनिवर्सिटी से डिस्टेंस एजुकेशन के जरिए इंग्लिश लिटरेचर की डिग्री कर रही हैं। इतना ही नहीं, रिया ने करीब 13 साल तक थिएटर की ट्रेनिंग भी ली है।
NEET प्रोटेस्ट से हुईं थीं वायरल
रिया अहीर उस वक्त सुर्खियों में आई थीं, जब वो मुंबई में हुए NEET प्रोटेस्ट के दौरान पुलिस वैन के सामने खड़ी हो गई थीं। वैन में कुछ प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लेकर ले जाया जा रहा था। रिया ने उन्हें छोड़ने की मांग करते हुए काफी देर तक रास्ता रोके रखा। इस पूरे वाकये का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ और देखते ही देखते रिया चर्चा में आ गईं। इसके बाद ‘बिग बॉस 20’ से उनका नाम जुड़ने पर उनकी लोकप्रियता और बढ़ गई। इसके बाद रिया अहीर से विपक्ष से कई नेता भी मिले। रिया अहीर की कांग्रेस नेता राहुल गांधी संग तस्वीर भी वायरल हुई थी।
इंस्टाग्राम पर भी है अच्छी-खासी फैन फॉलोइंग
रिया अहीर सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं। इंस्टाग्राम पर उनके 3.28 लाख से ज्यादा फॉलोअर्स हैं। रिया अहीर सोशल मीडिया अक्सर अपनी तस्वीरें और वीडियो शेयर करती रहती हैं। जिसमें वो अपने परिवार और प्रोफेशनल लाइफ को लेकर अपडेट देती हैं।
