Bigg Boss 20 Mary Kom contestants Profile: सलमान खान का रियलिटी शो 'बिग बॉस 20' (Bigg Boss 20) टीवी पर लौट रहा है और जनता की उत्सुकता भी सातवें आसमान पर है। 6 सितंबर को 9 बजे इसका ग्रैंड प्रेमियर है जिसकी शूटिंग अब भी जारी है। सोशल मीडिया पर इस शो का बज की अच्छा हो चुका है। बीते दिन मेकर्स ने 'बिग बॉस 20' के घर रिवील किया था, जिसे देख एक बात साबित हो चुकी है कि मैडनेस इस बार काफी होगी। रुमर्स हैं कि बिग बॉस 20 में बॉक्सर ओलंपिक मेडललिस्ट मैरी कॉम (Mary Kom) नजर आने वाली हैं। इस रिपोर्ट में पढ़िए मैरी की फैमिली, करियर और एजुकेशन डिटेल्स। (टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें: Bigg Boss 20 Rohed Khan: कौन हैं बिग बॉस 20 के कंटेस्टेंट Rohed Khan? जानें उनकी फैमिली, करियर और एजुकेशन डिटेल्स)
बिग बॉस 20 मैरी कॉम/फोटो क्रेडिट-इंस्टाग्राम और कैनवा
बिग बॉस 20 कंटेस्टेंट मैरी कॉम Career
43 वर्षीय मैरी कॉम बॉक्सर और पूर्व राज्यसभा सदस्य रह चुकी हैं। मणिपुर के छोटे से गाँव से निकली मैरी कॉम ने मुक्केबाजी में जबरदस्त पहचाई बनाई और साल 2012 में लंदन ओलंपिक्स में कांस्य पदक जीतकर इतिहास रचा था। मैरी कॉम इन दिनों मणिपुर में युवाओं को मुक्केबाजी की फ्री में ट्रेनिंग देती है। इसी के साथ मैरी ने बॉक्सिंग एकेडमी भी चलाती हैं। ये पहली बार होगा जब कोई ओलंपिक्स मेडलिस्ट पर्सनैलिटी 'बिग बॉस 20' के घर में कदम रखेंगी। बॉक्सिंग में तमाम इंटेरनेशनल मेडल मिलने के दौरान मैरी कॉम को राज्यसभा सदस्या बनाया गया जिसका कार्यालय साल 2022 में खत्म हो गया था। (टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें: Bigg Boss 20 Arishfa Khan: कौन हैं बिग बॉस 20 के कंटेस्टेंट Arishfa Khan? जानें उनकी फैमिली, करियर और एजुकेशन डिटेल्स)
Mary Kom Family Background
मैरी कॉम का जन्म 1 मार्च 1983 मणिपुर में एक गरीब किसान परिवार में हुआ था। बॉक्सर के माता-पिता मांगते टोनपा कॉम- मांगते अखम कॉम झूम खेती करते थे। मैरी ने बचपन में बहुत गरीबी झेली और अपने दम पर बॉक्सिंग में करियर बनाया। मैरी कॉम की बायपोपिक भी रिलीज हो चुकी है, जिसमें प्रियंका चोपड़ा ने उनका दमदार किरदार निभाया था। ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर हिट साबित हुई थी। वहीं मैरी का बीते साल 2025 में पति करुंग ओनलर से तलाक हुआ। इस दौरान मैरी के एक्स पति ने आरोप लगाया था की बॉक्सर अपने बिजनेस पार्टनर और मैरी कॉम फाउंडेशन के चेयरमैन हितेश चौधरी के साथ रिलेशन में हैं।
बिग बॉस 20 मैरी कॉम Instagram Profile
बॉक्सिंग एकेडमी चलाने के साथ-साथ मैरी कॉम सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव हैं। आए दिन सोशल मीडिया पर मैरी अपनी पर्सनल लाइफ से जुड़ी सभी चीजें अपने फैंस संग शेयर करना नहीं भूलती। मैरी कॉम के इंस्टाग्राम पर 2 मिलियन से भी ज्यादा फॉलोअर्स हैं। ऐसे में मैरी कॉम अगर बिग बॉस 20 के घर में कदम रखती हैं तो उनकी रियल लाइफ पर्सनैलिटी देखना बहुत दिलचस्प होने वाला है।
बता दें काफी समय से मैरी अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में बनी हुई हैं। करुंग ओनलर संग उनका तलाक काफी लाइमलाइट में रहा था। एक इंटरव्यू में मैरी ने कहा था कि उनके एक्स पति ओनलर एक रूपय नहीं कमाते बल्कि बॉक्सर की कमाई पर निभर हैं। ऐसे में मैरी कॉम को जनता ने काफी ज्यादा ट्रोल किया था। वहीं मैरी के साथ-साथ शो 'बिग बॉस 20' में आम्रपाली दुबे, ईशा रिखी, लव गिल, कुशाल तंवर, माही विज और कई स्टार्स नजर आने वाले हैं।
