टीवी मसाला

Bigg Boss 20 Aamrapali Dubey: कौन हैं बिग बॉस 20 की कंटेस्टेंट Aamrapali Dubey? जानें उनकी फैमिली, करियर और एजुकेशन डिटेल्स

Bigg Boss 20 Amrapali Dubey Profile: रियलिटी शो बिग बॉस 20 में भोजपुरी एक्ट्रेस आम्रपाली दुबे आने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। आम्रपाली ने भोजपुरी के अलावा हिंदी टीवी सोज में भी काम किया है।

Image

Amrapali Dubey (photo credit- instagram)

Bigg Boss 20 Aamrapali Dubey Contestants Profile: रियलिटी शो बिग बॉस 20 (Bigg Boss 20) में भोजपुरी तड़का भी लगने वाला है। इस बार बिहार की इंडस्ट्री से रियलिटी शो में धमाका करने आम्रपाली दुबे (Aamrapali Dubey) आ रही हैं। मेकर्स की तरफ से अब तक आम्रपाली दुबे का नाम कंफर्म कंटेस्टेंट्स की तौर पर पेश नहीं किया गया है, लेकिन एक्ट्रेस बिग बॉस 20 में अपनी दमदार एंट्री करने के लिए मुंबई पहुंच गई हैं और वह जल्द ही सलमान खान के साथ स्टेज शेयर करती हुई नजर आएंगी। फैंस आम्रपाली को शो में देखने के लिए एक्साइटेड हैं, लेकिन इसी बीच सोशल मीडिया पर उससे जुड़े सवाल भी पूछे जाने लगे हैं। फैंस उनके करियर से लेकर अफेयर तक के बारे में जानना चाहते हैं। आइए आपको एक्ट्रेस के बारे में एक-एक बात बताते हैं। (टाइम्स नाउ नवभारत पर इसे भी पढ़ें: Bigg Boss 20 Rohed Khan: कौन हैं बिग बॉस 20 के कंटेस्टेंट Rohed Khan? जानें उनकी फैमिली, करियर और एजुकेशन डिटेल्स

    आम्रपाली दुबे का करियर

    11 जनवरी 1987 को उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में जन्मी आम्रपाली दुबे ने मुंबई में कॉलेज की पढ़ाई के दौरान एक्ट्रेस बनने का सपना देखा था।। उन्होंने साल 2008 में सीरियल 'सात फेरे: सलोनी का सफर' से डेब्यू किया, लेकिन उन्हें पहचान शो 'रहना है तेरी पलकों की छांव में' से मिली। इस शो में वह लीड बनकर आईं। इसके बाद वह कई शोज का हिस्सा रहीं, लेकिन अचानक ही उन्होंने भोजपुरी सिनेमा में जाने का फैसला कर लिया। 2014 में आम्रपाली दुबे ने दिनेश लाल यादव के अपोजिट फिल्म 'निरहुआ हिन्दुस्तानी' से भोजपुरी सिनेमा में कदम रखा और छा गईं। उनकी पहली फिल्म हिट रही और वह इंडस्ट्री की स्टार बन गईं। इसके बाद आम्रपाली ने एक के बाद एक हिट फिल्में दी हैं। (टाइम्स नाउ नवभारत पर इसे भी पढ़ें: Bigg Boss 20 Kanika Mann: कौन हैं बिग बॉस 20 की कंटेस्टेंट Kanika Mann? जानें उनकी फैमिली, करियर और एजुकेशन डिटेल्स
    Aamrapali Dubey

    Aamrapali Dubey

      आम्रपाली दुबे का फैमिली बैकग्राउंड

      आम्रपाली दुबे गोरखपुर के मध्यमवर्गीय ब्राह्मण परिवार से ताल्लुक रखती हैं। उनके परिवार में माता पिता के अलावा एक बहन हैं। उनका परिवार सालों पहले ही मुंबई में शिफ्ट हो गया था। उनके पिता का नाम शैलेश दुबे है। उनकी माता और पिता दोनों ही उन्हें बेहद सपोर्ट करते हैं। आम्रपाली दुबे का परिवार शिक्षा से जुड़ा है और इसी वजह से उनके माता पिता चाहते थे कि आम्रपाली बड़ी होकर डॉक्टर बने। आम्रपाली ने अपनी स्कूलिंग गोरखपुर से की, लेकिन आगे की पढ़ाई के लिए वह मुंबई गईं। यहां पर उन्होंने भवन्स कॉलेज में पढ़ाई की।

      इंस्टाग्राम पर काफी पॉपुलर हैं आम्रपाली दुबे

      आम्रपाली दुबे इंस्टाग्राम पर काफी पॉपुलर हैं। वह सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और अपनी फोटोज से फैंस को खुश कर देती हैं। आम्रपाली की हर फोटो पर फैंस भर-भरकर प्यार लुटाते हैं। इंस्टाग्राम पर आम्रपाली को 6 मिलियन लोग फॉलो करते हैं, जो उनकी तगड़ी फैन फॉलोइंग का सबूत है। दिलचस्प बात ये है कि आम्रपाली को फैन फॉलोइंग सिर्फ भोजपुरी सिनेमा को फॉलो करने वाले दर्शकों तक नहीं है। हिंदी शोज को फॉलो करने वाले लोग भी आम्रपाली को पसंद करते हैं।

      एक्टिंग और करियर के अलावा आम्रपाली दुबे दिनेश लाल संग अपने अफेयर को लेकर भी सुर्खियों में रही हैं। उनका नाम दिनेश लाल उर्फ निरहुआ के साथ काफी जोड़ा जाता है। उनकी अधिकतर फिल्में निरहुआ के साथ होती है। इतना ही नहीं, वह अक्सर निरहुआ के साथ ही नजर आई हैं। ऐसे में फैंस हमेशा कन्फ्यूज रहते हैं। अब शायद शो में भी आम्रपाली दुबे के सामने निरहुआ संग रिश्ते पर सवाल उठ सकता है।

      Kavita
      कविताauthor

      कविता टाइम्स नाउ नवभारत डिजीटल के एंटरटेनमेंट डेस्क में बतौर चीफ कॉपी एडिटर की पोस्ट पर काम कर रही है. पत्रकारिता के क्षेत्र डिप्लोमा हासिल करने के बाद कविता ने मनोरंजन के क्षेत्र में कदम रखा, जहां पर वह टीवी पत्रकारिता के क्षेत्र में लंबे समय से काम कर रही है. टीवी के क्षेत्र में कविता की मजबूत पकड़ है. इस क्षेत्र में कविता को फिल्म, टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी अपडेट्स को सरल भाषा में और सटीक जानकारी के साथ पेश करने के लिए जानी जाती हैं. कविता ने अब तक 6,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं. मनोरंजन पत्रकारिता में तेजी से आ रहे बदलाव पर पैनी नजर रखना और समय पर हर सटीक खबर की जानकारी देना कविता की खासियत है.

      और पढ़ें
      End of Article