Bigg Boss 16 Sumbul Touqeer Father: बिग बॉस सीजन 16 (Bigg Boss Season 16) के दो हफ्ते बीतने वाले हैं। इमली यानी सुंबुल तौकीर खान (Sumbul Touqeer Khan) के फैंस उनके प्रदर्शन से निराश हैं। फैंस का मानना है कि वह केवल शालीन भनोट की परछाई बनकर रह गई हैं। शुक्रवार के वार एपिसोड में सुंबुल तौकीर खान के पिता तौकीर हसन खान आए थे। सुंबुल के पिता ने जहां शालीन भनोट और टीना दत्ता को डांट लगाई। वहीं, अपनी बेटी को सलाह दी कि वह दोनों ही कंटेस्टेंट से दूर रहे। वह सोचती हैं कि दोनों उनके दोस्त हैं पर ऐसा नहीं है। शो से आने के बाद अब तौकीर हसन खान ने बताया कि उन्होंने सुंबुल को बिग बॉस में क्यों भेजा।
बॉम्बे टाइम्स से बातचीत में तौकीर हसन खान (Touqeer Khan Hasan) ने कहा, 'मेरी बेटी को एहसास नहीं है कि वह जिन लोगों पर भरोसा कर रही हैं, वह उनकी पीठ पीछे क्या बातें कर रहे हैं। मुझे ऑडियंस से काफी मैसेज आ रहे हैं। मुझसे पूछा जा रहा है कि क्यों मैंने अपनी 18 साल की बेटी को ऐसे रिएलिटी शो में क्यों भेजा जो बहुत ज्यादा मुश्किल है। ऐसे में मैं उन्हें शालीन और टीना को लेकर सतर्क करना चाहता था। इसी कारण में वीकेंड एपिसोड में गया। सुंबुल अभी छोटी और बहुत ज्यादा भोली हैं।'
शालीन और टीना ने की ये गलती
सुंबुल के पिता ने शालीन और टीना पर कहा, 'शालीन और टीना ने सुंबुल के साथ चीजें साफ नहीं की, वह आगे बढ़े और पूरे घर से इस बारे में बात करते रहे। इससे सुंबुल बुरी दिखी। सुंबुल एक ऐसी लड़की है, जो इन सभी चीजों की परवाह नहीं है। वह लोगों से गले लगती हैं और सभी के साथ बहुत स्वीट हैं। लेकिन, इसे गलत तरीके से लिया। वह अभी केवल 18 साल की हैं, जब वह 14 साल की थीं तो बहुत इंट्रोवर्ट थीं। जब वह बड़ी हो रही थी तो मैं उसका पिता और मां दोनों था। जब मैं उस पर ध्यान देता था तो वह मेरे साथ भी ऐसा ही व्यवहार करती थीं। इसी कारण वह शालीन के साथ ऐसा कर रही है।'
Sumbul ke pita ne li Shalin aur Tina ki class, dekhiye poora gussa only on #ShukravaarKaVaar 👀Dekhiye #BiggBoss16… t.co/7vrYUPIqm7
— ANI (@ANI) Oct 14, 2022
इस वजह से भेजा बिग बॉस में
तौकीर हसन खान ने कहा, ' सुंबुल ने अभी तक केवल अच्छी और पॉजीटिव चीजें ही देखी है। उसे पता नहीं है कि दुनिया कैसे चलती है। मैं उसका सिंगल पैरेंट हूं और मेरे बाद उसका ख्याल रखने के लिए कोई भी नहीं है।'
बकौल तौकीर खान, 'मैं सुंबुल को उन तकलीफों का एहसास करवा चाहता था। मैं चाहता था कि वह चीजों का अनुभव लें, जो उसे बाहरी दुनिया के लिए तैयार करेगा। मैं चाहता हूं कि हर लड़की उससे प्रेरणा लें और अपने सपनों को पूरा करें।'
