Bigg Boss 16 Sajid Khan: बिग बॉस सीजन 16 (Bigg Boss 16 Grand Premier) का आगाज हो गया है। हाउसफुल और हाउसफुल 2 के डायरेक्टर साजिद खान भी इस सीजन के कंटेस्टेंट हैं। साजिद खान ने बिग बॉस के ग्रैंड प्रीमियर में बताया कि कैसे वह पिछले चार साल से एक बुरे दौर से गुजर रहे हैं। साजिद के मुताबिक उन्हें काम नहीं मिल रहा है। साजिद खान ने इस दौरान सलमान खान से कहा कि उन्हें सफलता ले डूबी। सफलता के कारण उनमें बहुत ज्यादा घमंड आ गया था।
Sajid Khan
बिग बॉस सीजन 16 में सलमान खान से साजिद खान (Sajid Khan) ने कहा, 'पिछले चार से मैं घर पर बैठा हूं, मुझे बहुत ज्यादा काम नहीं मिल रहा है। तो जब कलर्स की टीम ने मुझे इनवाइट किया तो मुझे लगा कि ये टाइम है कि मैं घर में भी जाऊं, थोड़ा अपने बारे में सीखूं।' साजिद खान आगे कहते हैं, 'मैंने जिंदगी में बहुत से उतार और चढ़ाव देखे हैं। पिछले चार सालों में बहुत नीच।' सलमान खान ने उन्हें टोकते हुए कहा, 'एक ही उतार देखा है। बाकी चढ़ाव ही चढ़ाव देखे हैं।'
हो गए थे घमंडी
साजिद खान आगे कहते हैं, 'एक बहुत ही बड़ा उतार देखा है। इसके बाद सलमान खान ने साजिद खान से कहा कि उन्होंने बॉलीवुड में कई ए लिस्ट एक्टर के साथ काम किया। इस कारण वह घमंडी हो गए थे। साजिद खान कहते हैं, 'एक कहावत है असफलता लोगों को बर्बाद कर देती है। मेरे केस में सफलता ने मुझे बर्बाद कर दिया। मैं भी घमंडी हो गा था। एक के बाद एक तीन हिट फिल्में दी तो मैंने सोचा कि मैं कोई भी गलत फिल्म बना ही नहीं सकता। घमंड भरे बयान दे रहा था।'
बकौल साजिद खान, 'मुझे ऊपर वाले ने फट करके झापड़ मारा हिम्मतवाला नीचे। थोड़ा सा विनम्र हुआ फिर झापड़ मारा और हमशक्ल्स नीचे। हमशक्ल के बाद तो मैंने अपनी शक्ल ही छुपा दी।' साजिद खान के बिग बॉस में शामिल होने पर फैंस की मिली-जुली प्रतिक्रिया आ रही है। फैंस मी टू मूमेंट के दौरान कई एक्ट्रेस ने साजिद पर आरोप छेड़छाड़ और शोषण के आरोप लगाए थे।
