Bigg Boss 16 Day 5: निमृत कौर एक बार फिर बनीं घर की कैप्टन, बिग बॉस के गेम से गोरी-नागोरी को मिला जीवनदान

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 7, 2022, 02:36 AM IST

Bigg Boss Season 16 Day 5 Update: बिग बॉस सीजन 16 के पांचवें दिन घर का पहला कैप्टेंसी टास्क हुआ। निमृत कौर अहलूवालिया एक बार फिर घर की कप्तान बन गई हैं। वहीं, बिग बॉस के मास्टरसट्रोक से गोरी नागोरी इस हफ्ते घर से बेघर होने से बच गई हैं। जानिए क्या हुआ बिग बॉस में।

KEY HIGHLIGHTS
  • बिग बॉस के पांचवें दिन घर के अंदर हुआ कैप्टेंसी टास्क
  • निमृत कौर अहलूवालिया फिर बनी घर की कैप्टन।
  • इस हफ्ते घर से बेघर होने से बची गोरी नागोरी।

Bigg Boss Season 16 Day 5 Highlights: बिग बॉस सीजन 16 के गुरुवार के एपिसोड में निमृत कौर अहलूवालिया को कैप्टेंसी में लापरवाही की सजा मिली। बिग बॉस ने निमृत को कैप्टेंसी से हटा दिया। इसके बाद शालीन भनोट और निमृत के बीच कैप्टेंसी टास्क हुआ। गोरी नागोरी इस हफ्ते घर से बेघर होने से बच गई हैं। गौरी ने बिग बॉस द्वारा दिया गया टास्क पूरा कर इम्युनिटी जीत ली है। जानिए क्या हुआ बिग बॉस सीजन 16 के पांचवें दिन।

Bigg-Boss-Season-16

Bigg Boss 16

बिग बॉस ने घर में निमृत कौर अहलूवालिया को फोन किया और उन्हें इस हफ्ते कप्तानी से बर्खास्त कर दिया। बिग बॉस ने कहा कि घर में कई नियमों का उल्लंघन हो रहा है। निमृत अपनी जिम्मेदारियों को सही से नहीं निभा पा रही हैं। बिग बॉस ने निमृत को एक और मौका दिया। बीबी ने कहा कि जो गार्डन एरिया में रखे गॉन्ग को सबसे पहले बजा देगा वह निमृत के खिलाफ कप्तानी का दावेदार बन जाएगा। शालीन भनोट ने गॉन्ग बजा दिया। शालीन और निमृत के बीच कप्तानी का टास्क हुआ।

End of Feed