Bigg Boss Season 16 Abdu Rozik: बिग बॉस सीजन 16 के कंटेस्टेंट अब्दू रोजिक ने सभी घरवालों का दिल जीत लिया है। क्यूटनेस के कारण अब्दू को घर के अंदर सबसे ज्यादा फुटेज मिल रही है। इस कारण वह इस सीजन के पहले हफ्ते के सबसे फेवरेट कंटेस्टेंट भी बन गए हैं। बिग बॉस 16 के नए प्रोमो में अब्दू टीना दत्ता, अंकित गुप्ता और गौतम विज को अपने जूतों की कीमत बता रहे हैं। अब्दू के जूतों की कीमत सुनकर तीनों कंटेस्टेंट्स के होश उड़ गए हैं।
Bigg Boss 16 Abdu Rozik
बिग बॉस 16 के नए प्रोमो में टीना दत्ता, अंकित गुप्ता और गौतम विज लिविंग एरिया में में बैठे हुए हैं। टीना दत्ता अब्दू से उनका जूता ले लेती हैं और कहती हैं, 'गिफ्ट के लिए शुक्रिया।' वहीं, गौतम विज अंकित से कहते हैं कि, 'इसके जूते में असली का सोना है। 40 हजार डॉलर का जूता है।' इसके बाद अब्दू अंकित से जूता लेते हैं और कहते हैं कि इसकी कीमत पांच हजार डॉलर (चार लाख 10 हजार रुपए) है। अंकित, गौतम और एमसी स्टैन उनका जूता छीनने लगते हैं। कुछ देर बाद अब्दू जूते लेकर अपने सूटकेस में रख देते हैं।
टीना दत्ता से हुई अच्छी दोस्ती
बिग बॉस 16 में अब्दू रोजिक और टीना दत्ता की काफी अच्छी दोस्ती हो गई है। सोशल मीडिया पर फैंस ने दोनों का नाम AbTin दिया है। अब्दू रोजिक मूल रूप से तजाकिस्तान के रहने वाले हैं। उनका बचपन बेहद गरीबी में गुजरा है। वहीं, कुछ बीमारियों के कारण उनकी ग्रोथ रुक गई थी। आर्थिक तंगी के कारण अब्दू का ट्रीटमेंट भी नहीं हो पाया है। अब्दू रोजिक अपनी सिंगिंग के बदौलत सोशल मीडिया सेंसेशन बन गए। उन्होंने ए.आर.रहमान के साथ भी लाइव परफॉर्मेंस दी है।
बिग बॉस 16 की बात करें तो आज के एपिसोड में बिग बॉस निमृत कौर आहलूवालिया को कैप्टेंसी से बेदखल कर देंगे। बिग बॉस कहेंगे कि बाहर गार्डन एरिया में एक गॉन्ग रखा है, जो भी पहले जाकर इस गॉन्ग को बजाएगा वह कैप्टेंसी का दावेदार हो जाएगा। शालीन भनोट गॉन्ग बजा देते हैं और कप्तानी के पहले दावेदार बन जाते हैं।
