Bigg Boss Ott 2: रियलिटी शो बिग बॉस ओटीटी 2 अपने आखिरी पड़ाव पर पहुंच चुका है। घर में सभी कंटेस्टेंट्स की रणनीति गेम को लेकर बदल रही है। हर दिन कंटेस्टेंट्स का नया रंग देखने को मिलता है। घर में एक तरफ एल्विश यादव, अभिषेक मल्हान, मनीषा रानी और आशिका भाटिया के बीच में अच्छी दोस्ती है। चारों अक्सर साथ में मस्ती करते नजर आते हैं। वहीं, घर में गेम के पहले हफ्ते से पूजा भट्ट और बेबिका ध्रुवे के बीच में अच्छी बॉन्डिंग है। दोनों एक- दूसरे को सपोर्ट करते हैं। लेकिन अब दोनों के रिश्तों में खट्टास आ रही हैं।
Pooja Bhatt and Bebika Dhurve (credit pic: instagram)
मेकर्स ने हाल ही में प्रोमो शेयर किया है। प्रोमो में बेबिका और पूजा साथ में बैठे हुए नजर आ रहे हैं। बेबिका पूजा से कहती है कि सबके पास घर में लॉयल और ब्लाइड फ्रेंड्स है। पूजा कहती हैं कि मेरी नजर में ब्लाइंडनेस और लॉयेलिटी का कोई संबंध नहीं है। मेरे लिए कोई है ही नहीं।
पूजा और बेबिका में हुईं नोकझोंक
पूजा कहती हैं कि मैंने आपसे ब्लाइंडनेस और लॉयेलिटी मांगी। मैं घर में अकेली हूं। पूजा कहती हैं कि आप ही अकेली हो। मैं तो हूं नहीं। हम दोनों आपस में फेयर हैं मैम। पूजा कहती हैं कि आप दुनिया को नहीं बदल सकती हैं। इससे पहले भी दोनों के बीच टिकट टू फिनाले टास्क के दौरान बहस हुई थी। बेबिका को लगता है कि पूजा उनके अलावा घर में हर किसी को सपोर्ट करती हैं। इस हफ्ते घर से बेघर होने के लिए आशिका भाटिया और मनीषा रानी नॉमिनेटेड है।
