टीवी मसाला

फलक नाज ने दीपिका कक्कड़ संग अपनी दोस्ती टूटने पर तोड़ी चुप्पी, बोलीं- हम दोनों बहनों जैसी थीं ...

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated Jul 29, 2023, 11:16 AM IST

फलक नाज (Falaq Naaz) ने बिग बॉस के घर से निकलते ही अपनी पर्सनल लाइक को लेकर कई चौंकाने वाले खुलासे किए हैं। एक्ट्रेस ने बताया कि आखिर क्यों उनकी और दीपिका कक्कड़ (Dipika Kakad) की दोस्ती क्यों टूट गई। ससुराल सिमर का शो में दोनों के बीच में दोस्ती हुई थी।

Image

Falaq Naaz and Deepika Kakar (credit pic: instagram)

टीवी एक्ट्रेस फलक नाज (Falaq Naaz) बिग बॉस ओटीटी 2 (Bigg Boss OTT 2) से बाहर हो गई है। एक्ट्रेस ने अपने लेटेस्ट इंटरव्यू में घर के अनुभव से लेकर पर्सनल लाइफ को लेकर चौंकाने वाला खुलासा किए हैं। एक्ट्रेस ने सिद्धार्थ कनन को दिए इंटरव्यू में अपनी और दीपिका कक्कड़ (Dipika Kakar) की दोस्ती की टूटने का कारण बताया। दोनों की दोस्ती ससुराल सिमर का शो में हुई थी। फलक और दीपिका में बहनों जैसा प्यार था। लेकिन बाद में दोनों की दोस्ती में दरार आ गई। फलक ने कहा, दीपिका मेरी दुआओं में हैं। लेकिन मेरी जिंदगी में नहीं है।

एक्ट्रेस ने बताया कि मेरी और दीपिका की कभी लड़ाई नहीं हुई। वो अपनी जिंदगी में इतनी बिजी हो गई कि उसने मुझसे बात करना बंद कर दिया। इस बात से मुझे बहुत दुख पहुंचा। एक्ट्रेस ने कहा कि जब शीजान जेल में था तब इतने लोगों ने हमें कॉल किया। लेकिन उसकी तरफ से कोई कॉल या मैसेज नहीं आया। मुझे इन बातों से काफी दुख पहुंचा।

कभी फलक- दीपिका में था बहनों जैसा प्यार

फलक ने कहा कि हम दोनों बहनें जैसी हैं और हमेशा रहेंगी। मुझे पता है कि वो मुझसे प्यार करती हैं। लेकिन मेरी शिकायत है कि तुम अपनी लाइफ में इतनी बिजी कैसे हो गई कि तुम्हें एक या दो महीने में मैसेज करने का टाइम तक नहीं मिला। अब हमारे बीच पहले जैसा रिश्ता नहीं हो सकता है। एक्ट्रेस पिछले हफ्ते बिग बॉस के घर से बाहर हो गई थीं।

प्रियंका झा
प्रियंका झाauthor

मेरा नाम प्रियंका झा है। मैं टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी राइटर साल 2022 से जुड़ी हुई हूं। मीडिया में मुझे काम करने का 4 साल से ज्यादा का अनुभव है। मैंने अपने करियर की शुरूआत टीवी 9 भारतवर्ष से बतौर सब एडिटर की थी। इसके अलावा बतौर कंटेंट राइटर मैं कुछ महीनों इनशॉट्स टीम का हिस्सा भी रहीं हूं । मुझे हेल्थ और मनोरंजन की खबरें पढ़ने और लिखने में दिलचस्पी है। मैंने अपने करियर में हेल्थ, लाइफस्टाइल और मनोरंजन जैसी अलग-अलग बीट्स पर काम किया है। मैंने दिल्ली विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है। इसके अलावा मैंने भारतीय विद्या भवन से पब्लिक रिलेशन में डिप्लोमा और गुरु जाम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से मास्टर्स की डिग्री ली है।

और पढ़ें
End of Article