Anupama 29 July Spoiler: रुपाली गांगुली (Rupali Ganguly) और गौरव खन्ना (Gaurav Khanna) स्टारर सीरियल अनुपमा में इन दिनों हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को मिल रहा है। सीरियल के करंट ट्रैक को दर्शक काफी पसंद कर रहे हैं। अनुपमा के पिछले एपिसोड में दिखाया गया था कि पी मालती देवी को फोटो क्लिक कर भेजती है की कपाड़िया हाउस में बेबी शावर चल रहा है। तस्वीर देख गुरु मां चौंक जाती है और परेशानी में दौड़कर गुरुकुल से चली जाती है। वैन दूसरी तरफ बेबी शावर के दौरान काव्या का चेहरा अनुपमा को उड़ा हुआ दिखता है।
मालती देवी को याद आया अतीत
सीरियल के शुरुआत में दिखाया जाएगा की मालती देवी अपने आप को कमरे में बंद कर लेती है। उसे अपने अतीत की झलक दिखाई देने लगती है कैसे उसे अपने सपने पूरे करने थे, लेकिन परिवार वालों ने उसे मां बनने की बेड़ियों में बांध दिया था। आगे दिखाया जाता है की मालती देवी अपने बच्चे से नफरत करने लगती है, क्यूंकि उसे एक बहुत बड़ा कलाकार बनना था। गुरु मां कहती है कि क्यों हमेशा औरत को हर चीज का बलिदान देना पड़ता है। इसी के साथ वो आगे देखती है की बच्चे का नाम 'अ' से रखने को कहते हैं। दर्शक ऐसे कयास लगा रहे हैं की गुरु मां का बीटा कोई और नहीं अनुज ही है।
पाखी को तमाचा मारेगा अधिक
सीरियल में आगे दिखाया जाएगा की पाखी अपने कमरे में आकर ड्रेस ठीक कर रही होती है, तभी वहां अधिक आ जाता है। वो पाखी से ऑफिस न ज्वाइन करने की जिद करता है, लेकिन पाखी नहीं मानती है। धमकी देते हुए पाखी कहती है की वो अनुज को बता देगी कैसे तुम और बरखा बिजनेस को खा रहे हो। इस बात को सुन अधिक अपना आपा खो देता है और पाखी को थप्पड़ जड़ देता है। जैसे ही पाखी उसे उल्टा थप्पड़ मारने वाली होती है वहां बा आ जाती है और अधिक ऐसे नाटक करता है की वो हिंसा का शिकार हो रहा है। अधिक बा को पाखी के खिलाफ भड़कता है, जिसे सुन वो पाखी को ही सुनाने लगती है।
