Bigg Boss OTT 2 : सलमान खान के रियलिटी शो बिग बॉस ओटीटी 2 दिन भर दिन कई मजेदार होते जा रहा है। शो दर्शकों को हाई वोल्टेज एंटरटेनमेंट डोज भी दे रहा है। शो से जुडी हर अपडेट सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही होती है। शो के पिछले एपिसोड में दिखाया गया है अविनाश सचदेवा और अभिषेक मल्हान के बीच बहुत बुरी तरफ झगड़ा हुआ। ये झगड़ा खाने को लेकर हुआम जिसमें दोनों ने एक दूसरे को भला बुरा भी बोला। इस खास रिपोर्ट में जानिए आखिर ये पूरा मामला है क्या।
बिग बॉस ओटीटी 2 (Bigg Boss OTT 2) के पिछले एपिसोड में देखने को मिला की अभिषेक मल्हान (Abhishek Malhan) अविनाश और पूजा भट्ट की किसी बात से गुस्सा थे। उन्होंने अपने दोस्त मनीषा और एल्विश को बताया की मैं अपना खाना दे सकता हूं, ऐसी कोई बड़ी बात नहीं है। वो आगे कहते हैं की अविनाश बार-बार अंडों की गिनती कर रहा था और साथ ही पूजा मैम को उनका हिस्सा लेने को कह रहा था, जबकि उन्हें अंडे चाहिए भी नहीं थे। आगे हस्ते हुए अभिषेक कहते हैं कि मैं शो से बाहर निकलकर 2.5 लाख का हेलीकाप्टर बुक करूंगा और इसके उपर अंडे की बारिश कर दूंगा। इसी दौरान अविनाश सचदेवा (Avinash Sachdeva) को ये बात पता चल जाती है और वो अभिषेक से कहते हैं की आप को ऐसे बोलने की जरूरत नहीं है और उस समय मैं पूजा मैम के लिए परेशान था। आपकी भाषा बहुत गंदी है। दरअसल पूजा भट्ट टास्क पूरा नहीं कर पाई जिसके कारन बिग बॉस ने राशन में कटौती कर दी थी।
