टीवी मसाला

Bigg Boss Ott 2: सलमान खान ने आकांक्षा पुरी को बताया ड्रामेबाज, आलिया सिद्दीकी को भी लगाई फटकार

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated Jun 25, 2023, 09:54 AM IST

Bigg Boss Ott 2: सलमान खान के शो बिग बॉस ओटीटी 2 के पहले वीकेंड का वार को लेकर फैंस काफी एक्साइटेड थे। वीकेंड का वार पर सलमान ने कंटेस्टेंट्स के साथ जहां जमकर मस्ती की। वहीं, आकांक्षा पुरी और आलिया सिद्दीकी को फटकार लगाई। शो के होस्ट सलमान ने पूजा भट्ट को खिलाड़ी कहा।

Image

Bigg Boss Ott 2 (credit pic: instagram)

Bigg Boss Ott 2: सलमान खान (Salman Khan) का सबसे मोस्ट पॉपुलर रियलिटी शो बिग बॉस ओटीटी 2 चर्चा में छाया हुआ है। ये शो आप जिओ सिनेमा पर देख सकते हैं। वीकेंड का वार पर सलमान ने आकांक्षा पुरी (Akanksha Puri) से लेकर आलिया सिद्दीकी (Aaliya Siddique) तक की क्लास लगाई। वीकेंड का वार एपिसोड काफी धमाकेदार रहा। घर में वीकेंड का वार पर घरवालों से मिलने के लिए सलमान के साथ- साथ मनीष पॉल भी पहुंचे थे। मनीष ने एक तरफ जहां कंटेस्टेंट्स को जमकर हंसाया। वहीं, उन्होंने अपनी बातों से फूट डालने की भी कोशिश की।

इस हफ्ते घर से बेघर होने के लिए बेबिका ध्रुवे, पलक पुरुसवानी, अविनाश सचदेवा, जिया नॉमिनेटेड हैं। मेकर्स ने एलिमिनेटड कंटेस्टेंट के नाम का खुलासा नहीं किया है।

सलमान ने लगाई आकांक्षा की क्लास

वीकेंड का वार पर सलमान ने गलत नेरेटिव सेट करने के लिए आकांक्षा पुरी की क्लास लगाई थी। उन्होंने कहा कि आकांक्षा ने घर में जानबूझकर बेबिका को लेकर गलत बातें की। उन्हें चुगलियां करने की आदत हैं। वो घर में जानबूझकर ड्रामा कर रही है। आकांक्षा घर में सबसे ज्यादा फेक लग रही हैं। वीकेंड पर सलमान ने सभी कंटेस्टेंट्स को एक टैग दिया। सलमान ने पूजा भट्ट को खिलाड़ी और अभिषेक मलहान को अनाड़ी बताया। उन्होंने पलक को भी फटकार लगाई की। सलमान ने कहा कि पलक ने कहा था कि उन्हें ओसीडी है। लेकिन घर में गंदगी फैली हुई थी और उन्हें कोई फर्क नहीं पड़ा था।

वीकेंड पर सलमान ने आकांक्षा के साथ-साथ आलिया सिद्दीकी को भी नसीहत दी है। उन्होंने कहा कि आपकी पर्सनल लाइफ के बारे में किसकी को दिलचस्पी नहीं है। उन्हें ये चीजें नहीं करनी चाहिए। घर में पलक पुरुसवानी और अविनाश सचदेवा के बीच में भी जमकर झगड़ा होता है। दोनों एक- दूसरे पर कीचड़ उछालते हैं।

प्रियंका झा
प्रियंका झाauthor

मेरा नाम प्रियंका झा है। मैं टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी राइटर साल 2022 से जुड़ी हुई हूं। मीडिया में मुझे काम करने का 4 साल से ज्यादा का अनुभव है। मैंने अपने करियर की शुरूआत टीवी 9 भारतवर्ष से बतौर सब एडिटर की थी। इसके अलावा बतौर कंटेंट राइटर मैं कुछ महीनों इनशॉट्स टीम का हिस्सा भी रहीं हूं । मुझे हेल्थ और मनोरंजन की खबरें पढ़ने और लिखने में दिलचस्पी है। मैंने अपने करियर में हेल्थ, लाइफस्टाइल और मनोरंजन जैसी अलग-अलग बीट्स पर काम किया है। मैंने दिल्ली विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है। इसके अलावा मैंने भारतीय विद्या भवन से पब्लिक रिलेशन में डिप्लोमा और गुरु जाम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से मास्टर्स की डिग्री ली है।

और पढ़ें
End of Article