BIGG BOSS OTT 2 मनीषा रानी ने बेबिका धुर्वे को किया शहनाज गिल से कंपेयर, भड़के फैंस ने लगा दी क्लास

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jun 21, 2023, 02:46 PM IST

BIGG BOSS OTT 2: बिग बॉस ओटीटी सीजन 2 सदस्यों ने बिग बॉस के अब तक के सबसे फेमस कपल सिद्धार्थ शुक्ला( Siddharth Shukla) और शहनाज गिल ( Sehnaaz Gill) को याद किया। मनीषा ने बेबिका को शहनाज़ कंपेयर कर दिया जिसके बाद सिड़नाज के फैंस भड़क उठे उन्होंने मनीषा को इस जमकर ट्रोल किया ।

BIGG BOSS OTT 2: सलमान खान का शो बिग बॉस ओटीटी सीजन 2( BIGG BOSS OTT 2 ) जिओ सिनेमा ( Jio Cinema) पर ऑन एयर हो रहा है। शो को आए अभी 5 दिन ही हुए हैं कि बिग बॉस के घर में जमकर ड्रामा शुरू हो गया है। सोमवार को हुए एलिमिनेशन राउंड में अविनाश सचदेवा, बेबिका धुर्वे , पलक पुरसवानी और जिया शंकर के ऊपर एलिमिनेशन की तलवार लटकी है।

Manisha Rani Compare Bebika To Sehnaaz Gill

वहीं बिग बॉस ओटीटी सीजन 2 सदस्यों में बिग बॉस के अब तक के सबसे फेमस कपल सिद्धार्थ शुक्ला( Siddharth Shukla) और शहनाज गिल ( Sehnaaz Gill) को याद किया है। शो की कंटेस्टेंट मनीष रानी ( Manisha Rani ) ने बेबिका धुर्वे से कहा कि, 'जब शहनाज गिल थी तब सारा घर उसके खिलाफ रहता था, क्योंकि सबको पता चल गया था कि सबसे ज्यादा एंटरटेनिंग गर्ल वही है। मनीषा ने ये बात बेबिका के एलिमिनेट होने पर बोली थी। मनीषा की इस बात से सिड़नाज के फैंस भड़क उठे उन्होंने मनीषा को इस जमकर ट्रोल किया । भड़के फैंस ने मनीषा को कहा कि तुम बेबिका को शहनाज़ से कैसे कंपेयर कर सकती हो।

End of Feed