Bigg Boss OTT 2: ये हसीना बनी घर का नया कप्तान, पूजा भट्ट की आंखों में धूल झोंककर जीती कप्तानी!

  • Authored by: माधव शर्मा
  • Updated Jul 13, 2023, 08:15 AM IST

Bigg Boss OTT 2: बिग बॉस ओटीटी 2 में घरवालों को एक टास्क मिला है, जो घर का नया कप्तान चुनने के लिए हैं। इस टास्क का नाम ‘मस्ती का पाठशाला’ हैं, जिसमें बेबिका और मनीषा टीचर हैं और बाकी घरवाले स्ट्यूडेंट्स। इस टास्क के खत्म होने के साथ घर को नया कप्तान भी मिल गया है।

Bigg Boss OTT 2: बिग बॉस ओटीटी सीजन 2 में फुकरा इंसान यानी अभिषेक मलहान (Abhishek Malhan) से लेकर सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर मनीषा रानी (Manisha Rani) तक ने धूम मचा रखी है। बिग बॉस के घर में कप्तानी टास्क आयोजित किया गया है। इस टास्क के बाद अब घर को नया कप्तान भी मिल गया है। मनीषा रानी अब बिग बॉस के घर की नई कप्तान चुन ली गई हैं। कप्तान बनने के अपने ही फायदे हैं। सबसे पहले तो नॉमिनेशन से सुरक्षा मिलती है, जिसके बाद घर का कोई काम भी करना नहीं पड़ता है। अब इस पूरे हफ्ते के लिए मनीषा रानी ये फायदे उठाने वाली हैं। कप्तानी टास्क में अविनाश सचदेव और मनीषा रानी के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली है। हालांकि अब सोशल मीडिया यूजर्स अविनाश की भी जमकर तारीफ कर रहे हैं।

End of Feed